रिश्ते में प्यार बढ़ाने के लिए रखें इन बातों का खास ख्याल
लाइफस्टाइल डेस्क। शादी का रिश्ता बहुत ही नाजुक होता है और इस रिश्ते को निभाने के लिए कई बातों का खास ख्याल रखना पड़ता है। शादी के बाद पति -पत्नी को एक दूसरे को अच्छे से समझना चाहिए क्योंकि शादी के बाद पति-पत्नी एक दूसरे की लाइफ का अटूट हिस्सा बन जाते है। और वे दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते क्योंकि उनको एक दूसरे की आदत हो जाती है। और इस रिश्ते को निभाने के लिए यह बहुत जरूरी होता है कि आप एक-दूसरे पर पूरा यकीन करें और एक दूसरे की बहुत केयर करें। इससे आपके बीच प्यार ही नहीं बढ़ेगा बल्कि आपका रिश्ता भी मजबूत होंगा। आपको बता दें इस नाजुक रिश्ते को निभाने के लिए एक-दूसरे को समय देना भी बहुत जरूरी होता है लेकिन अधिकतर जब दोनों ही कामकाजी हो तो वे एक दूसरे को बहुत ही कम समय दे पाते है। अपने रिश्ते में मजबूती लाने के लिए आप यह रोजाना यह नियम बना लें कि दिन में 2 टाइम पार्टनर के साथ समय जरूर बिताएं।
(1) सुबह का समय भी होता है बहुत खास :-
अपने रिश्ते में मजबूती लाने के लिए सुबह उठते ही दोनों एक दूसरे को गुड मॉर्निंग विश करें। अगर आप दोनों ही ऑफिस जाते है तो सुबह के समय 1या 2 घंटे पार्टनर के साथ जरूर बिताएं। और यह नियम बना लें कि पति-पत्नी में जो पहले उठे व्ही नाश्ता बनाएं और दोनों मिलकर एक साथ ब्रेकफॉस्ट करें। और हां इस बात का जरूर ध्यान रखें कि सुबह अगर ऑफिस जाने की जल्दी हो तो रात को ही नाश्ते की तैयारी करकर रख दें। और अपने रिश्ते में प्यार बढ़ाने के लिए ऑफिस जाने से पहले पार्नटर को एक प्यारा सा हग करें।
(2) रात का समय :-
दोनों ऑफिस में काम करने के बाद रात को कुछ समय एक साथ बिताएं इससे आप सारे दिन की थकान भी भूल जाएंगे और आपके बीच प्यार भी बढ़ेगा। और यही नहीं उनसे यह सवाल जरूर पूछें कि आपका आज का दिन कैसा रहा और कुछ पर्सनल बातों को जरूर शेयर करें। एक -दूसरे के साथ अधिक समय बिताने के लिए और एक दूसरे की केयर करने के लिए दोनों साथ मिलकर घर का काम कर लें। और एक -दूसरे के बीच प्यार बढ़ाने के लिए एक- दूसरे की तारीफ करें और प्यार से बातें करें। अपने पार्टनर की खास केयर करने के लिए दिन के इन दो पलों को अपनी लाइफ का अहम् हिस्सा बना लें।
The post रिश्ते में प्यार बढ़ाने के लिए रखें इन बातों का खास ख्याल appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yJ4dS7
Comments
Post a Comment