sss

; //]]>

घड़ी की दिशा का रखें विशेष ध्यान नहीं तो पड़ सकता है आपके भाग्य पर भारी !

इंटरनेट डेस्क। वास्तु में ऐसी कई चीजे बताई गयी है जिन्हें अनदेखा करने से हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु में घड़ियों की दिशा के बारे में भी बताया गया है कि किस दिशा में घड़ी लगाना शुभ होता है। लोग घरों की सजावट के लिए अलग-अलग जगह घड़ियां लगाते है लेकिन वे दिशाओं का ध्यान नहीं रखते है इसलिए उनको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे हमारे घर की सुख- समृद्धि भी चली जाती है इसलिए आज हम आपको वास्तु के अनुसार कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे है अगर जिनका आप अनुसरण करेंगे तो आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेंगी। आइए जानते है कि इनको लगाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है…..


(1) घड़ी भी घर की सजावट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। अगर घर की किसी खाली दीवार पर कोई घड़ी या फिर एक तस्वीर ही लगा दी जाएं तो उस घर की सुंदरता में चार-चांद लग जाते है। घड़ी लगाने से पहले इस बात का विशेष ख्याल रखें कि भूलकर भी इसे दक्षिण दिशा की ओर न लगाएं क्योंकि वास्तु के अनुसार यह दिशा घड़ी के लिए अशुभ मानी जाती है।
(2) दीवार पर घड़ी लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि घड़ी को न तो दीवार के ज्यादा ऊपर और न ही ज्यादा नीचे लगाएं। यही नहीं घड़ी लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे किसी ऐसी जगह पर लगाएं जहां आप काम करते समय भी घड़ी देख सकें। घड़ी लगाने के लिए उत्तर या पश्चिम दिशा बहुत ही शुभ मानी जाती है।

(3) कभी भूलकर भी दरवाजे के ऊपर वाली जगह पर घड़ी न लगाएं क्योंकि वास्तु में यह बताया गया है कि ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है। और घड़ी लगाते समय इस बात बात का विशेष ख्याल रखें कि बैडरूम में घड़ी बैठने की जगह पर या फिर आंखों के सामने रखें। ऐसा करने से आपको समय देखने में आसानी होगी।

-इन बातों का विशेष रखें ध्यान :-

वास्तु के हिसाब से धूलभरी घड़ी को भी अशुभ माना गया है इसलिए समय-समय पर इसे साफ करते रहें। इससे साफ-सफाई भी हो जाएगी और इसका आपकी लाइफ पर भी गलत असर नहीं पड़ेगा।
घड़ी लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बंद या खराब घड़ी को दीवार पर न टांगे। कुछ लोग इस बात कर देते है और दीवारों की सजावट के लिए उसे टांग देते है ऐसा करना बहुत ही अशुभ होता है क्योंकि घड़ी हमेंशा चलती हुई घड़ी ही शुभ मानी जाती है।


वास्तु में यह बताया गया है कि टूटे हुए शीशे की घड़ी को घर में रखना भी शुभ नहीं होता। इसलिए अगर किसी घड़ी का शीशा टूट जाता है तो उसे फेंक दें। और अगर घड़ी के सैल खत्म हो जाएं तो उन्हें तुरंत बदल दें। ऐसा करने से आपके जीवन में कोई परेशानी नहीं आएंगी।

The post घड़ी की दिशा का रखें विशेष ध्यान नहीं तो पड़ सकता है आपके भाग्य पर भारी ! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2iH8ijy

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop