sss

; //]]>

बर्थडे स्पेशल : बॉलीवुड अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी परिणीति, जानिए क्या थी ईच्छा!

मुंबई। बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म कलाकार बनने से पहले बैंक निवेशकर्ता बनना चाहती थीं। वह आज 29 वर्ष की हो गयीं। परिणीति का जन्म 22 अक्टूबर 1988 हरियाणा के अंबाला में हुआ।

परिणीति, प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन है। परिणीति बैंक निवेशकर्ता बनना चाहती थी लेकिन मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से व्यापार, वित्त और अर्थशास्त्र में स्नातक करने के बाद वह 2009 की आर्थिक मंदी के दौरान वापस भारत लौट आईं। परिणीति इसके बाद जनसंपर्क सलाहकार के तौर पर यशराज फिल्म से जुड़ गईं।

बाद में परिणीति ने अभिनेत्री के तौर पर यशराज फिल्म के साथ तीन फिल्मों का अनुबंध साइन कर लिया। परिणीति ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म लेडिज वर्सेज रिकी बहल से की। इस फिल्म में परिणीति ने एक छोटी सी भूमिका निभायी थी।

इस फिल्म के लिये वह सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयीं। वर्ष 2012 में परिणीति को यशराज बैनर तले बनी फिल्म इश्कजादे में काम करने का अवसर मिला।

इस फिल्म में परिणीति के अपोजिट अर्जुन कपूर थे जो बतौर अभिनेता उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म इश्कजादे में परिणति और अर्जुन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

इश्कजादे टिकट खिडक़ी पर सुपरहिट साबित हुयी। इस फिल्म के लिये परिणति चोपड़ा को स्पेशल मेंशन राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।

The post बर्थडे स्पेशल : बॉलीवुड अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी परिणीति, जानिए क्या थी ईच्छा! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yG198p

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop