स्वादिष्ट पिज्जा कॉन्स बनाने की आसान रेसिपी
हेल्थ डेस्क। बदलते लाइफस्टाइल के कारण आजकल अक्सर सभी लोग फॉस्ट फूड खाने के शाैकीन होते है। अगर अाप भी फॉस्ट फूड खाने के शाैकीन है, ताे आप यह डिश घर पर भी बना सकते है। आज हम आपको पिज्जा कॉन्स बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहे है। यकीन मानिए खाने में ये आपको बहुत ही स्वादिष्ट लगेंगे और इसको बनाने की विधि भी बहुत ही आसान है। ताे अाईए जानते है इसे बनाने की विधि के बारे में ….
आवश्यक सामग्री :-
(1) पिज्जा सॉस – 150 ग्राम
(2) स्वीट कॉर्न – 50 ग्राम
(3) शिमला मिर्च – 50 ग्राम
(4) प्याज – 50 ग्राम
(5) पनीर – 60 ग्राम
(6) नमक – 1/4 छाेटा चम्मच
(7) काली मिर्च – 1/4 छाेटा चम्मच
(8) ब्रेड स्लाइस
(9) मोज़रैला चीज़
बनाने की आसान विधिः-
पिज्जा कॉन्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में, 150 ग्राम पिज्जा सॉस, 50 ग्राम स्वीट कॉर्न, 50 ग्राम शिमला मिर्च, 50 ग्राम प्याज, 60 ग्राम पनीर, 1/4 छाेटा चम्मच नमक, 1/4 चम्मच काली मिर्च डालकर सारी सामग्री अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर उसके बाद एक ब्रैड स्लाइस लेकर इसे किनाराें से काट लें फिर ब्रैड काे अाधा काटकर बेलन के साथ फ्लैट कर लें। इसके बाद उस पर कुछ पानी डालकर उसे काेण की शेप दें। फिर ओवन काे 400°F/200°C पर प्रीहीट करें और काेण काे 5-7 मिनट के लिए उसमें रख दें। अब इसे ओवन से निकालकर ठंडा हाेने दें। अब इसको पनीर और स्वीट कॉर्न के मिश्रण से भरें। फिर इसके ऊपर मोज़रैला चीज़ डालें। इसके बाद इसे अाेवन में उसी तापमान पर 5 मिनट के लिए फिर से रख दें। लीजिए पिज्जा कॉन्स बनकर तैयार है ये खाने में आपको बहुत ही टेस्टी लगेंगे। और इसकी बनाने की यह विधि भी बहुत ही आसान है।
The post स्वादिष्ट पिज्जा कॉन्स बनाने की आसान रेसिपी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yDUvk9
Comments
Post a Comment