sss

; //]]>

किंग खान की फैन ने आदित्य चोपड़ा के खिलाफ जीता कोर्ट केस

बॉलीवुड डेस्क। यह खबर सामने आयी है कि शाहरुख खान की एक फैन ने आदित्य चोपड़ा के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज किया था और वह जीत गई है यही नहीं अब उनकों आदित्य चोपड़ा मुआवजा भी देंगे। आपको बता दें कि यह मामला फिल्म से सम्बंधित है और शाहरुख की एक फैन ने आदित्य चोपड़ा की एक फिल्म की टीम के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में केस कर दिया था लेकिन अब वो यह केस जीत गई है। यह खबर सामने आयी है कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद की 27 साल की महिला आफरीन जैदी ने जो कि शाहरुख खान की एक फैन है इसने शाहरुख खान, निर्देशक मनीष शर्मा और फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा पर कंज्यूमर कोर्ट में केस कर दिया था।

उनके ऊपर केस करने का यह मामला सामने आया कि उन्होंने कोर्ट में यह बताया साल 2016 में शाहरुख खान की फिल्म ‘फैन’ रिलीज हुई थी। और आफरीन और उनके बच्चे शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन है इसलिए उन्होंने उनकी यह फिल्म देखने के लिए औरंगाबाद में ही फर्स्ट डे फर्स्ट शो का टिकट खरीदा लेकिन फिल्म देखने उन्हें खुशी नहीं मिली क्योंकि पूरी फिल्म में ही शाहरुख पर फिल्माया गया गाना ‘जबरा फैन’ कहीं नहीं दिखाया गया। यह बहुत हैरानी की बात है।

यही नहीं आफरीन के बच्चे इसी गाने के लिए उस फिल्म को देखने गए थे। जब उनको यह गाना नहीं दिखा तो इसके बाद आफरीन ने डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कोर्ट में पूरी फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज की। आपको बता दें कि डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कोर्ट ने इस केस को रफा -दफा कर दिया था और कहा था कि ये कोर्ट का मामला नहीं है।

इन सबके बाद भी आफरीन ने हार नहीं मानी इसके बाद आफरीन ने स्टेट कंज्यूमर कोर्ट में केस किया। कोर्ट ने इस मामले में सिर्फ फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को दोषी मानते हुए आफरीन को 15 हजार रुपए देने का निर्देश दिया है। आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि आफरीन ने 65000 रुपये का मुआवजा मांगा था जिसमें उन्होंने मेन्टल हरैसमेंट, कॉस्ट ऑफ कंप्लेंट, लॉयर फीस जैसे कई मुद्दे रखे थे लेकिन कोर्ट ने आदित्य चोपड़ा को 15000 रुपये आफरीन को देने को कहा है। आदित्य चोपड़ा को ये पैसे कोर्ट के ऑर्डर के 60 दिनों के अंदर देने होंगे। आदित्य चोपड़ा के लिए यह बहुत ही अफसोस की बात है।

The post किंग खान की फैन ने आदित्य चोपड़ा के खिलाफ जीता कोर्ट केस appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2h2rFQ7

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop