sss

; //]]>

मां के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म से चमकी प्रियंका चोपड़ा की किस्मत

बॉलीवुड डेस्क। आपको बता दें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उसकी मां मधु चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी पहली फिल्म ‘वेंटिलेटर’ ने इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर लीं है क्योंकि इस फिल्म को 15 नॉमिनेशन मिले है और इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और उसकी मां मधु चोपड़ा अपने आपको 7वें आसमान पर महसूस कर रही है यानि की वे काफी मशहूर हो गयी है।

‘वेंटिलेटर’ फिल्म को हाल ही में हुए ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड मराठी 2017’ में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले है और ये उनके लिए बहुत ही खुशी की बात है इस फिल्मफेयर अवॉर्ड के बाद प्रियंका और उनकी मां ने इस जीत के लिए पूरी टीम को बधाई दी है। दोनों इस बात को लेकर इतनी खुश है कि वे अपनी खुशी बया नहीं कर पा रहीं है और इस खास मौके पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का यह कहना है कि मैं उन सभी दर्शकों को दिल से शुक्रिया कहना चाहूंगी जिन्होंने इस फिल्म को इतना पसंद किया या इसकी इतनी तारीफ की। यही नहीं उनकी मां ने यह भी कहां कि मेने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की थी इसलिए यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है।

उनकी इस फिल्म को मिलें एक साथ इतने नॉमिनेशंस से प्रियंका इतनी खुश है कि उनके पास इस खुशी को जाहिर करने के लिए शब्द नहीं है। उनका यह कहना है कि मेरे प्रोडक्शन की ये पहली फिल्म थी इसलिए उनको इस फिल्म से ज्यादा उम्मीद नहीं थी। इस फिल्म को लोगों के द्वारा बहुत पसंद किया गया उसके लिए मुझे काफी गर्व महसूस हो रहा है। मैं दिल से राजेश मापुस्कर, जितेंद्र जोशी, आशुतोष गोवारिकर और मधु चोपड़ा का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। और यही नहीं उन्होंने इसके लिए फैंस को भी थैंक यू कहा क्योंकि उन्होंने इस फिल्म की इतनी तारीफ की।

यह खबर मिली है कि फिल्म वेंटिलेटर प्रियंका चोपड़ा की बतौर प्रोड्यूसर के पहली मराठी फिल्म थी। और यही नहीं इस फिल्म को उनके प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया था। आपको बता दें कि यह फिल्म पिछले साल 4 नवंबर 2016 को रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल ही है मचाया बल्कि बहुत अच्छी कमाई भी की थी।

आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि यह एक कॉमेडी फिल्म थी जिसने 64वें राष्ट्रीय पुरस्कार में 3 अवॉर्ड जीते थे। और इस अवॉर्ड कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार राजेश मापुसकर को मिला और यही नहीं सर्वश्रेष्ठ संपादन का अवॉर्ड रामेश्वर भगत को और सर्वश्रेष्ठ साउंड मिक्सिंग का पुरस्कार आलोक डे को दिया गया था। उन्होंने कहां यह मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है।

The post मां के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म से चमकी प्रियंका चोपड़ा की किस्मत appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zVfjBa

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop