sss

; //]]>

भारतीय टीम पर अपनी सरजमीं पर सीरीज हारने से बचने का दबाव

खेल डेस्क। पहले मैच में मिली हार के बाद दबाव में आई टीम इंडिया को तीन मैचों की श्रृंखला में बने रहने के लिये कल आत्मविश्वास से भरी न्यूजीलैंड टीम को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में हर हालत में हराना होगा । पिछली छह द्विपक्षीय श्रृंखलायें जीत चुकी भारतीय टीम को अपनी सरजमीं पर ऐसे हालात का सामना कम ही करना पड़ता है जब उसे श्रृंखला बचाने के लिये करो या मरो का मुकाबला खेलना हो। कइयों को अनुमान नहीं रहा होगा कि न्यूजीलैंड टीम वानखेड़े स्टेडियम पर पहले मैच में भारत को हरा देगी। चैम्पियंस ट्राफी के बाद पहला मैच खेल रही कीवी टीम ने हालांकि ऐसा कर दिखाया।

 

रोस टेलर और टाम लाथम के बीच 200 रन की रिकार्ड साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 281 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की। उन्होंने स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को बड़े आराम से खेला जबकि इससे पिछली श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को इन दोनों स्पिनरों को खेलने में दिक्कत आई थी । मेजबान टीम मुंबई में फार्म में नहीं दिखी परन्तु कल यहां वापसी कर सकती है। विराट कोहली ने पिछले मैच में 31वां वनडे शतक जमाया लेकिन बाकी खिलाडियों से उन्हें सहयोग नहीं मिल सका। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा को ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा।

 

Image result for virat and dinesh kartik

 

अब इन दोनों को इस गेंदबाज की स्विंग और सटीकता का सामना करने के तरीके खोजने होंगे । भारतीय कप्तान अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगे चूंकि बड़े स्कोर के लिये उनके बल्ले से रन निकलना जरूरी है । कोहली ने जनवरी में इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मैच जिताउ पारी खेली थी । चौथा नंबर टीम प्रबंधन के लिये चिंता का सबब बना हुआ है । अभी तक 2015 विश्व कप के बाद 11 बल्लेबाजों को आजमाया जा चुका है । केदार जाधव रविवार को चौथे नंबर पर उतरे लेकिन नाकाम रहे।  पांचवें नंबर पर आये दिनेश कार्तिक ने वापसी के मैच में कप्तान कोहली के साथ 73 रन जोड़े लेकिन फिर अपना विकेट गंवा बैठे।

The post भारतीय टीम पर अपनी सरजमीं पर सीरीज हारने से बचने का दबाव appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2xjkJEs

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop