सावधान ! ये चीजें ला सकती है आपको सड़क पर
इंटरनेट डेस्क। वास्तु में ऐसी कई चीजें बताई गयी है जिनका आपके जीवन से सीधा संबंध होता है। आपने यह देखा होंगा घर में लोग अक्सर बीमार रहते है और यही नहीं लोगों को कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है जैसे :- धन की परेशानी, आपसी मतभेद और तनाव होना आदि। इन सबका कारण घर में वास्तु दोष होना भी हो सकता है। जिनको अधिकतर लोग अनदेखा कर देते है। अगर आपके घर में भी वास्तु दोष है तो इसको पहचान कर इस समस्या को दूर करना चाहिए। आज हम आपको वास्तु से सम्बंधित कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे है।
(1) हमेंशा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि घर का मुख्य दरवाजा काले रंग का नहीं होना चाहिए। क्योंकि वास्तु में यह बताया है कि अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा काले रंग का है तो इससे घर के मुखिया को बदनामी, धोखा और अपशब्द सुनने पड़ते है। इसलिए भूलकर भी मुख्य दरवाजे का रंग काला न रखें।
(2) घर के दरवाजे लगवाते समय हमेंशा इस बात का मुख्य ध्यान रखें कि मुख्य दरवाजे से घर के अन्य दरवाजे बड़े नहीं होने चाहिए अगर ऐसा हुआ तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए भूलकर भी घर के अन्य दरवाजे मुख्य दरवाजे से बड़े न रखें। इससे आपको धन हानि हो सकती है।
(3) अगर आप भी कई समस्याओं से परेशान है तो उपाय जरूर अपनाएं। सुबह सूर्योदय के समय घर की खिड़कियों को खुला रखने से घर में सकारात्मक उर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है। लेकिन कई लोग ऐसा नहीं करते है इसलिए घर के मुखिया और बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों से छूटकारा पाने के लिए यह उपाय जरूर अपनाएं।
(4) वास्तु के अनुसार जीवन में सुख- समृद्धि प्राप्त करने के लिए हमेंशा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मुख्य द्वार पर तलवार, चाकू, भाले नहीं लगाएं। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाइयां होती है और तनाव बढ़ता है।
The post सावधान ! ये चीजें ला सकती है आपको सड़क पर appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2gAY0wP
Comments
Post a Comment