sss

; //]]>

ऐसे दें इस दिवाली अपने घर की दीवारों को नया लुक

लाइफस्टाइल डेस्क। सभी के लिए दिवाली का त्यौहार बहुत ही खास होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और यही नहीं इनके स्वागत के लिए लोग कई दिनों पहले से ही तैयारियां चालू कर देते है। तैयारियों में घर के पेंट भी करवाया जाता है। आपके त्यौहार को खास बनाने में घर की दीवारों का भी बहुत बड़ा हाथ होता है। अगर आप भी इस दिवाली दीवारों के कलर को लेकर कंफ्यूज है तो परेशान ना होए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे है जिसके द्वारा आपकी यह समस्या दूर हो जाएंगी। आइए जानते है उन टिप्स के बारे में …..

(1) दीवारों पर कलर करवाने से पहले दीवार के एक छोटे हिस्से में रंग करवाना शुरू करें। और फिर इस कलर को दिन और रात दोनों की रोशनी में देखकर फैसला लें कि आपको ये रंग अपने घरों की दीवारों के लिए पसंद है या नहीं। क्योंकि दिन और रात में भी कलर अलग नजर आते है।

(2) अगर आप भी इस दिवाली दीवारों पर वॉल आर्ट करवाने की सोच रहे है तो क्वालिटी वाले आर्ट का ही चयन करें। जब हम गलत वॉल आर्ट का चयन कर लेते है तो वे जल्द ही पुराने दिखने लगते है। जिसकी वजह से घर की दीवारें गंदी लगने लगती है। इसलिए ध्यान से इसका चयन करें।

(3) दीवारों पर रंगों का चुनाव करते समय इस बात का ध्यान रखें कि बच्चों के कमरे में ब्राइट कलर रखें। ऐसा करने से वो सदैव ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। और इसके विपरीत डाइनिंग और किचन में भी एक जैसे कलर का ही चुनाव करें।

(4) दीवारों पर रंग करवाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि हमेशा डार्क टोन की दीवारों के साथ तेज रौशनी का प्रयोग न हो। हल्की दीवारों पर हल्की रौशनी न रखें। आपको बता दें कि पेस्टल रंगों के लिए नीले या हरे रंग की रौशनी अच्छी लगती है। इसलिए सोच-समझकर ही रंगो का चुनाव करें।

The post ऐसे दें इस दिवाली अपने घर की दीवारों को नया लुक appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2hJotZp

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop