विवाहिता युवक के साथ फांसी पर लटकी
क्राइम डेस्क। राजस्थान के उदयपुर जिले में झाडौल थाना क्षेत्र मं प्रेम प्रसंग के कारण एक युवक तथा विवाहिता ने पेड पर फांसी की फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार सुन्दर गमेती(20) तथा लीला डामोर (26) के शव आज सुबह बलिया खेडा में एक पेड पर लटके हुये मिले। बताया जा रहा है कि लीला डामोर का विवाह हो चुका था ,लेकिन वह काफी समय से पीहर में ही रहती थ जहां उसका सुन्दर गमेती से प्रेम हो गया। उसके तीन बच्चे भी थे। सुन्दर गमेती का परिवार उनके व्यवहार से नाराज था लेकिन दोनों विवाह बंधन में बंधना चाहते थे। कल से दोनों घर से फरार हो गये थे ।
The post विवाहिता युवक के साथ फांसी पर लटकी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2i6m4YZ
Comments
Post a Comment