तनुश्री ने रचा इतिहास,बनी बीएसएफ की पहली महिला अधिकारी
रोचक डेस्क। कहते हैं कि जब कुछ कर गुजरने का जुनुन अगर सर पर सवार हो जाता है तो दुनिया की कोई ताकत हमें कामयाब होने से नहीं रोक सकती। हाथ में बेलन और सर पर परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाली अब हाथ में बंदूक थामकर पूरे देश को संभालेगी। राजस्थान की बेटी ने ये साबित कर दिया कि कामयाबी किसी की मोहताज नहीं होती। दरअसल ये कहानी है राजस्थान के बीकानेर की बेटी तनुश्री पारीक की जिसने देश की पहली सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की महिला अधिकारी बनकर अपने परिवार के साथ साथ अपने देश का भी नाम रोशन किया। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद वह असिस्टेंट कमांडेंट बन गई।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं –
इस मौके पर तनुश्री ने पासिंग आउट परेड का नेतृत्व भी किया और उन्हें सम्मानित भी किया गया। तनुश्री के पास बधाईयां देने वालों का तांता लग गया। यहां तक की केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी तनुश्री के बीएसएफ की पहली महिला अधिकारी बनने पर शुभकामनाएं दी और साथ ही उन्होनें खुशी जताते हुए कहा कि ‘’इस बात की खुशी है कि बीएसएफ को पहली फील्ड ऑफिसर मिली है। मैं उम्मीद करता हूं कि इनसे प्रेरित होकर और भी महिला अधिकारी अर्द्धसैनिक बलों से जुड़ेंगी और देश की सीमाओं की सुरक्षा करेंगी। सेना और अर्द्धसैनिक बलों में महिला अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी को बखुबी निभा रही है।
आपको बता दें कि तनुश्री ने टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी में शुक्रवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में देश की पहली महिला अधिकारी (असिस्टेंट कमांडेंट) के रूप में हिस्सा लिया। उन्होंने यहां बीएसएफ अकादमी में अधिकारियों के 40वें बैच में बतौर सहायक कमांटेंड 52 हफ्तों की ट्रेंनिग ली थी
बॉर्डर फिल्म से ली बीएसएफ में जाने की प्रेरणा –
कभी कभी कुछ बातें या कहानियां हमे इतना मोटिवेशनल कर देती है कि हमारी जिन्दगी ही बदल देती है। तनुश्री के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ दरअसल तनुश्री के परिजनों ने को बताया था कि बीकानेर में बॉर्डर फिल्म की शूटिंग हो रही थी तब तनुश्री स्कूल जाने लगी थीं। उस फिल्म में बीएसएफ का अहम रोल था। फिल्म से प्रेरणा लेकर उन्होंने बीएसएफ में जाकर देश सेवा का मन बनाया था जो आज एक गौरव के रूप में सामने आया है। वहीं तनुश्री पारीक का कहना था कि उन्होंने बीकानेर में करीब से बीएसएफ के कामकाज के तरीके को देखा। मैंने नौकरी के लिए नहीं पैशन के लिए बीएसएफ को चुना। तनुश्री का बचपन में ही इस क्षेत्र में काफी रूचि थी। स्कूल और कॉलेज के दौरान भी एनसीसी कैडेट भी रह चुकी है।
The post तनुश्री ने रचा इतिहास,बनी बीएसएफ की पहली महिला अधिकारी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2kRQnaz
Comments
Post a Comment