ढाई हजार रुपए की रिश्वत लेते सरकारी बाबू गिरफ्तार
बारां। राजस्थान में बारां जिले के छबडा उपखण्ड मुख्यालय पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जल संसाधन विभाग में कार्यरत बाबू को ढाई हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
बारां भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो के उपाधीक्षक आर.एस. गोगावत ने बताया कि छबडा जल संसाधन विभाग में अमृतलाल मीणा द्वारा किये गए कार्यो के 52 हजार रुपए का बिल बकाया था जिसे पास करने की एवज में बाबू हुसैन अहमद ने ढाई हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
उन्होंने बताया कि आज शाम को रिश्वत राशि देना तय हुआ। रिश्वत राशि कार्यालय में लेते समय हुसैन को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा।
The post ढाई हजार रुपए की रिश्वत लेते सरकारी बाबू गिरफ्तार appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2gLpPq8
Comments
Post a Comment