सेहत के लिए रामबाण है मखाना
लाइफस्टाइल डेस्क। मखाना सूखे मेवे में आता है। अधिकांश लोग मखाना का उपयोग खीर, हलवा आदि मिष्ठानों में करत है। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि मखाना मधुमेह, दिल, जोड़ों के दर्द आदि बिमारियों के लिए भी अचूक दवा का काम करता है। मखानो के सेवन से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है और शुगर की मात्रा कम हो जाती है। तो आइए आपको बताते है कि मखानो के सेवन से होने वाले फायदो के बारें में-
जोड़ो के दर्द में फायदेमंद- मखाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इनका सेवन जोड़ों के दर्द, गठिया जैसे मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।
दिल के लिए फायदेमंद- मखाना हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों में भी फायदेमंद है। इनके सेवन से दिल स्वस्थ रहता है और पाचन क्रिया भी सही रहती है।
किडनी को करता है मजबूत- किडनी को मजबूत बनाने और ब्लीड को बेहतर रखने के लिए मखानों का नियमित सेवन करना लाभदायक होता है।
तनाव में राहत- मखाने के सेवन से तनाव दूर होता है और अनिद्रा की समस्या भी दूर रहती है।
पाचन में होता है सुधार- मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आसानी से पच जाता है।
The post सेहत के लिए रामबाण है मखाना appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ycr6xQ
Comments
Post a Comment