शाहरुख के साथ काम करना चाहती है सारा
मुंबई। चेक गणराज्य की एक्ट्रेस सारा सैंडेवा बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती है। सारा कभी भी शाहरुख खान की जबर्दस्त प्रशंसक नहीं रही हैं परन्तु वह कुछ दिन शाहरुख के साथ काम करना चाहती हैं। गुवाहाटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल (GIFF) के दौरान सारा ने कहा कि मैं शाहरुख की जबर्दस्त प्रशंसक तो नहीं हूं लेकिन उनके साथ मैं एक भारतीय फिल्म में काम करना चाहती हूं।
सारा ने कहा, शाहरुख की फिल्मों में से आशुतोष गोवारीकर निर्देशित फिल्म ‘स्वदेश’ सारा की पसंदीदा फिल्म है। मुझे ‘क्वीन’ फिल्म बहुत पसंद है। निर्देशक विकास बहल ने एक शानदार फिल्म बनाई है। मुझे एक भारतीय लड़की के खुद से यूरोप दौरे पर जाने का विचार पसंद आया। मैं ऐसी फिल्में करना चाहती हूँ जिसमें चुनौतीपूर्ण भूमिका है।
The post शाहरुख के साथ काम करना चाहती है सारा appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zU3fzq
Comments
Post a Comment