sss

; //]]>

जानिए कैसे? लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप आपको कर सकती है अपने पार्टनर से दूर

लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल हर किसी को बहुत जल्दी प्यार हो जाता है लेकिन कई बार यह देखा गया है कि अपने करियर की वजह से या व्यस्त होनें की वजह से वे पार्टनर को टाइम नहीं दे पाते इसी वजह से उनके बीच प्यार बढ़ने की बजाय रिश्ता खत्म होनें के कगार पर आ जाता है। आजकल अधिकतर यह देखा गया है कि कपल्स काम और करियर के चक्कर में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहना ज्यादा पंसद करते है। कई बार आपके साथ भी ऐसा हुआ होंगा कि पार्टनर के साथ घूमने जाने का प्लान भी अचानक केंसिल हो जाता है ऐसे में आपके रिश्ते में दूरियां आने लगती है। यही नहीं कई बार ऐसा होता है कि आप इतना थक जाते है कि अपने पार्टनर से बात करने के बजाय सोना ज्यादा पसंद करते है। आइए जानते है किन कारणों की वजह से आपका रिश्ता टूटने के कगार पर आ जाता है? ….

(1) वक्त की कमी :-
रिश्ते में दूरियां आने का सबसे बड़ा कारण वक्त की कमी होता है। अधिकतर लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहना तो पसंद करते है लेकिन वे काम में इतने व्यस्त हो जाते है कि उनको अपने पार्टनर से बात करने तक का समय नहीं मिल पाता ऐसे में आपके रिश्ते में प्यार बढ़ने के बजाय रिश्ता खत्म होने के कगार पर आ जाता है।

(2) उम्मीद का टूटना :-


अपने पार्टनर से पहले तो यह कहना कि मैं पक्का महीने में एक बार तुमसे मिलने आऊंगा लेकिन जब आप किसी कारण उससे मिल पाते तो इससे आपके पार्टनर की उम्मीद टूट जाती है। ऐसे में आपके रिश्ते में प्यार कमी आ जाती है।

(3) अकेलापन :-
जब पार्टनर आपसे दूर रहता है तो काफी अकेलापन महसूस होता है और यही नहीं काम में बिजी होने के कारण वो आपसे बात भी नहीं कर पाता। आपका पार्टनर दूर होने पर आप कोई समस्या में होने पर अकेलापन महसूस करने लगते है। और ऐसे में आप अपने दोस्तों से भी प्रॉब्लम शेयर नहीं कर पाते और आपको अकेले ही इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

(4) दिल की बात :-
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के कारण रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती है और आप उसको कोई भी बात बताना जरूरी नहीं समझते। पार्टनर के दूर रहने से आपके बीच की दूरियां इतनी बढ़ जाती है कि आप एक -दूसरे से अपनी दिल की बात भी शेयर नहीं कर पाते। इस तरह का रिलेशनशिप निभाना बहुत ही कठिन होता है।

(5) पहले वाला प्यार :-


जब काफी समय बाद आप अपने पार्टनर से मिलते है तो आपके बीच पहले वाला प्यार नहीं रहता है। उस समय आप अपने पार्टनर से मिलकर कई बातें करना चाहते है लेकिन उस समय आपको वो बातें याद ही नहीं आती। यही नहीं आप उस समय यही सोचतें है कि क्या बातें करें और अधिकतर समय फोन पर ही निकल जाता है।

The post जानिए कैसे? लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप आपको कर सकती है अपने पार्टनर से दूर appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2y8Np7E

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop