सीरिया शांति को लेकर पुतिन और एर्दोगन ने की बातचीत
मास्को। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन ने कजाख की राजधानी अस्ताना में इस महीने के आखिर में सीरिया शांति को लेकर होने वाली बैठक पर चर्चा की है।
रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ ने एक बयान जारी कर कल बताया कि दोनों नेताओं ने सीरिया के मुद्दे पर होने वाली बैठक को लेकर टेलीफोन पर बातचीत की है। इस दौरान पुतिन और एर्दोगन ने सीरिया की समस्या को हल करने के लिए संयुक्त प्रयास करने पर सहमति जतायी है।
दोनों नेताओं ने यह भी कहा कि सितंबर के आखिर में अंकारा में रूस और तुर्की के बीच किए गए समझौतों को खासकर व्यापार और आर्थिक संबंधों को सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है।
The post सीरिया शांति को लेकर पुतिन और एर्दोगन ने की बातचीत appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zthlYv
Comments
Post a Comment