‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘गोलमाल अगेन’ फिल्में जल्द ही मचाएंगी बॉक्स ऑफिस पर धमाल
बॉलीवुड डेस्क। आपको यह जानकर खुशी होंगी कि इस दिवाली दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है। इनमें पहली फिल्म आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ है तो दूसरी रोहित शेट्टी की पहली भूतिया कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ है। ये दोनों फिल्में जल्द रिलीज होने वाली है। दर्शकों का इंतजार भी अब जल्द खत्म होनें वाला है। आपको बता दें कि सेंसर बोर्ड ने भी दोनों फिल्मों में नॉर्मल कट कर रिलीज करने की मंजूरी दे दी है। ये फिल्में अब जल्द ही सिनेमा घरों में आने वाली है।
जानकारी के लिए बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेट (सीबीएफसी) के द्वारा दोनों फिल्मों को अपनी फिल्म से कुछ सीन कट करने की चेतावनी दे दी गयी थी। यह खबर सामने आयी है कि इन फिल्मों को यह चेतावनी मिलनी बहुत जरूरी थी और साथ ही सीबीएफसी ने दोनों फिल्मों को यू/ए सर्टिफिकेट भी दिया है जिससे वे अपनी फिल्में जल्द ही रिलीज कर सकें। रोहित शेट्टी की जो फिल्म गोलमाल सीरीज है उसके तीन भाग टीवी पर आ चुके है। अब इसका चौथा भाग भी जल्द रिलीज होनें वाला है। इन फैंस का इंतजार अब जल्द ही खत्म होनें वाला है।
फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में स्टार ऐसा किरदार निभाने वाले है उन्हें देखकर दर्शकों को काफी खुशी होंगी। इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तब्बू, परिणीति चोपड़ा, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े सहित प्रकाश राज, नील नितिन मुकेश और संजय मिश्रा जल्द ही नजर आने वाले है।
आपको बता दें कि यह फिल्म दिवाली के शुभ अवसर पर 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में लगेगी। गोलमाल सीरीज की जो पहली 3 फिल्में थी वे भी सुपरहिट रही है। और गोलमाल सीरीज का यह चौथा भाग है यह फिल्म भी काफी हिट होने वाली है क्योंकि यह फिल्म फुल एंटरटेनमेंट से भरी है। इस फिल्म को दर्शक देखने के लिए काफी उत्साहित है उनका यह इंतजार अब जल्द ही खत्म होनें वाला है। और यही नहीं यह खबर भी सामने आयी है कि आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ फिल्म भी दिवाली पर ही रिलीज होनें वाली है।
जायरा वसीम ने ‘दंगल’ फिल्म में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और वे ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ फिल्म में भी अपना एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आने वाली है। यह अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है कि दोनों बड़े स्टार की इन फिल्मों को इनके फैंस कितना पसंद करते है और बॉक्स ऑफिस पर कौनसी फिल्म धमाल मचाने वाली है और कितना पैसा कमाने वाली है। दोनों ही फिल्में एक से बढ़कर एक है एक तरफ तो फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में एक लड़की की आजादी की कहानी है तो वहीं फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में रोहित शेट्टी के हवाले से पहली बार भूतिया कॉमेडी देखने को मिलेगी। दोनों फिल्मों का ही अपना एक अलग महत्व है।
The post ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘गोलमाल अगेन’ फिल्में जल्द ही मचाएंगी बॉक्स ऑफिस पर धमाल appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ynByBr
Comments
Post a Comment