जानिए ! आखिर क्या वजह है लड़को के लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की ?
लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल यह देखने में आया है लड़के-लड़कियां शादी की बजाए लिव-इन रिलेशनशिप में रहना ज्यादा पंसद करते है। आजकल अधिकतर लड़के लिव-इन रिलेशनशिप में रहना ही ज्यादा पसंद करते है। लेकिन अक्सर लड़कियां लिव-इन के बारे में यह सोच रखती कि लड़के की इस सोच के पीछे जरूर कोई गलत नजरिया है और यही नहीं शायद उनका पार्टनर शारीरिक संबंध के लिए उनके साथ रहना चाहता है। लेकिन अब आप इस बात को लेकर परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे है लिव-इन को लेकर आखिर लड़कों की क्या सोच होती है…..
(1) करना चाहता है शादी :-
अगर आपका पार्टनर आपसे शादी करना चाहता है और इसी इरादे से आपके साथ लिव-इन में रहने के बारे में सोचता है। ऐसा करना बहुत ही ठीक होता है क्योंकि इससे आपकी हर अच्छी बुरी आदत का पता चल जाता है। जिससे शादी के बाद कोई दिक्कत नहीं आती।
(2) बढ़ता है प्यार :-
अगर आप शादी करने के बारे में सोच रहे है तो लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रहने से आपके बीच प्यार और विश्वास बढ़ जाता है। और यही नहीं एक -दूसरे को जानने का मौका मिल जाता है जिससे शादी से पहले ही आपका रिश्ता मजबूत हो जाता है। और शादी के बाद कोई दिक्कत नहीं आती।
(3) फाइनेंशियली स्ट्रांग :-
आपको बता दें कि इस कारण भी लड़के लिव-इन में रहना पंसद करते है क्योंकि लिव-इन में रहते समय गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड दोनों ही अपने जॉब पर निर्भर रहते है न कि एक दूसरे पर। यही सबसे बड़ा कारण होता है लिव-इन में रहने का।
(4) एक्स्ट्रा प्यार :-
कुछ बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को बहुत प्यार करते है और इसी कारण हमेंशा उसको अपनी आंखों के सामने देखना चाहते है और बीमार होने पर उनकी केयर करना चाहते है। इस कारण वे लिव-इन में रहना पसंद करते है।
(5) पार्टनर की हेल्प :-
आपको बता दें कि कई लड़के बहुत ही आलसी किस्म के होते है। इस तरह के लड़को को घर का काम करने के लिए कोई चाहिए होता है। इस वजह से वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहना चाहते है। इस कारण भी कई लड़के लिव-इन में रहना पसंद करते है।
(6) इमोशनल लड़के :-
कई लड़कों का स्वभाव बहुत ही इमोशनल टाइप का होता है। और ऐसे लड़के किसी को भी अपनी परेशानी नहीं बताते लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड से दिल की हर बात शेयर कर लेते है। इस तरह के लड़के अपनी गर्लफ्रेंड से ज्यादा अटैच होते है। और इसी कारण वे लिव- इन में रहना अधिक पसंद करते है।
The post जानिए ! आखिर क्या वजह है लड़को के लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की ? appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2z0dPZk
Comments
Post a Comment