इस आदमी की पुरानी शर्ट में ऐसा क्या था जो बन गया करोड़पति!
इंटरनेट डेस्क। वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी की ‘जब भगवान देता हैं तो छप्पर फाड़ कर देता हैं’ आपको आज एक ऐसी ही घटना के बारें में बताने जा रहे हैं जिसको जानने के बाद इस कहावत को सच मान लेगें। यह मामला हैं हाउ न्यूजर्सी के निवासी स्मिथ नामक एक रिटायर्ड गॉर्ड का। इस गार्ड को एक पुराने शर्ट ने करोड़पति बना दिया। मामला ये था की स्मिथ नामक इस शख्स की 2.4 करोड़ की लाटरी निकली थी और स्मिथ को इस बात के बारे में बिल्कुल भी नही पता था। स्मिथ की यह लाटरी करीब एक वर्ष पहले निकली थी पर स्मिथ को पता न होने के कारण वह इस लाटरी पर क्लेम ही नहीं कर पाए।
एक वर्ष बाद न्यूज पेपर में जब लाटरी कंपनी का रिमाइंडर निकाला गया और कहा गया कि जिसकी यह लाटरी है, वह इस पर क्लेम कर अपनी रकम लें जाए तो स्मिथ का ध्यान इस ओर गया। इस खबर को पढऩे के बाद में उन्होंने अपना लाटरी टिकट तलाशना शुरू कर डाला।
स्मिथ का कहना है कि वह 50 वर्षों से लगातार लाटरी खरीद रहें हैं और वे हर बार अपना टिकट रख कर भूल जाते हैं। इस बार भी वह टिकट को रख कर भूल गए थे। इस बीच जब टिकट की तलाश करते हुए उन्होंने अपना पुरा घर छान मारा। आखिर में उन्हें यह टिकट अपनी एक पुरानी शर्ट की जेब में मिली। स्मिथ ने जब टिकट को देखा तो वह भी हैरान रह गए।
The post इस आदमी की पुरानी शर्ट में ऐसा क्या था जो बन गया करोड़पति! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zs7p1a
Comments
Post a Comment