sss

; //]]>

ससुराल की बातों को शेयर करना पड़ सकता है आपको भारी, जानिए कैसे ?

लाइफस्टाइल डेस्क। ससुराल की कुछ बातें ऐसी होती है जिनको भूलकर भी किसी को नहीं बतानी चाहिए। और यह माना जाता है कि शादी करने के बाद हर लड़की की लाइफ ही बदल जाती है। शादी के बाद फ्रेंड्स या रिश्तेदार आपके ससुराल के बारे में पूछते है लेकिन कई बातें ऐसी होती है जिनको शेयर नहीं करना चाहिए। इससे आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते है उन बातों के बारे में जो शादी के बाद दूसरों के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए….

(1) आर्थिक स्थिति :-
अक्सर यह सुनने में आया है कि लड़कियां शादी के बाद अपनी शादी के बाद पति की इनकम के बारे में सब को बताने लगती है। हमेशा इस बात का जरूर ध्यान रखें कि शादी के बाद की पति की आर्थिक स्थिति चाहे जैसी भी हो उसे कभी भी किसी के साथ शेयर न करें। ऐसा करने से आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है।

(2) घर की अनबन :-


शादी हो जाने के बाद ससुराल ही लड़की का घर होता है। जब शादी होती है तो शुरूआती दिनों में घर के किसी न किसी सदस्य से अनबन हो जाती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसके बारे में आप हर किसी को बताएं। आपके द्वारा ये बातें किसी के साथ शेयर करने से वो आपका गलत फायदा उठा सकते है। इसलिए शादी हो जाने के बाद हमेंशा इस बात का ध्यान जरूर रखें।

(3) पति के बारे में :-
शादी के बाद इस बात का ध्यान जरूर रखें कि रिश्तेदार या फ्रेंड्स जब पति के बारे में कोई बात पूछें तो भूलकर भी उन्हें न बताएं। पति चाहें अच्छा हो या बुरा किसी से भी उनके बारे में कोई बात न करें। ससुराल की बातों को वही तक ही सीमित रखें उन बातों को मायके में शेयर न करें।

(4) फ्यूचर या फैमिली प्लानिंग :-
शादी के कुछ समय बाद ही लोग आपसे आपकी फैमली प्लानिंग के बारे में पूछने लग जाते है लेकिन ये बात भूलकर भी किसी से शेयर न ही करें तो आपके लिए अच्छा है। इससे आपकी बात सभी जगह फैल जाएगीं। इसलिए इन बातों को अपने रिश्तेदारों में कभी शेयर न करें।

(5) पर्सनल टॉक :-


शादी के बाद भूलकर भी अपनी पर्सनल बातें अपने ससुराल के किसी सदस्य के साथ शेयर नहीं करें। कहीं ऐसा न हों आपकी पर्सनल बातें हंसी का कारण बन जाएं। और आपको फिर दुःख पहुंचे। इसलिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें।

The post ससुराल की बातों को शेयर करना पड़ सकता है आपको भारी, जानिए कैसे ? appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2xGoh7V

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop