sss

; //]]>

जानिए भरवां मशरूम बनाने की रेसिपी

हेल्थ डेस्क। अधिकतर लोग मशरुम खाने के बहुत ही शौकीन होते है और इसकी सब्जी भी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है। लोग इसको कई तरीकों से बना सकते है। सिंपल टमाटर प्याज का तड़का लगाकर या मशरूम की फिलिंग करके। अाज हम अापकाे Stuffed Baked Mushrooms की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है जाे बनाने में बहुत ही अासान और खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट होंगी। अाईए जानते है इसे बनाने की विधि के बारे में ….

आवश्यक सामग्री :-
(1) तेल – 1 बड़ा चम्मच
(2) लहसुन – 1 बड़ा चम्मच
(3) प्याज – 65 ग्राम
(4) शिमला मिर्च – 110 ग्राम
(5) मशरूम का स्टेम – 30 ग्राम
(6) नमक – 1 चम्मच
(7) इतालवी मसाला – 1 चम्मच
(8) काली मिर्च – 1 चम्मच
(9) मोज़रैला चीज़
(10) मशरूम – 16 पीस
(11) इतालवी मसाला – गार्निशिंग के लिए
बनाने की आसान विधिः-


Stuffed Baked Mushrooms बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें। इसमें 1 बड़ा चम्मच लहसुन डालकर 2-3 मिनट तक सुनहरा हाेने तक भूनें। फिर इसमें 65 ग्राम प्याज डालकर भूनें। इसके बाद इसमें 110 ग्राम काली मिर्च, 30 ग्राम मशरूम का स्टेम डालकर अच्छी तरह से हिलाएं। अब इस मिश्रण काे 5-7 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें 1 छाेटा चम्मच नमक, 1 छाेटा चम्मच इतालवी मसाला, 1 छाेटा चम्मच काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस मिश्रण को एक बाउल में डाल लें। इसके बाद अब थाेड़ा सा मिश्रण लेकर मशरूम के सभी 16 पीसाें में समान मात्रा में भर दें। अब प्रत्येक मशरूम पर मोज़रैला चीज़ रखकर उन्हें ट्रे में रख दें। फिर इन सभी पर थाेड़ा सा इतालवी मसाला सजावट के लिए छिड़कें। अाेवन काे 350°F/180°C पर प्रीहीट करें और 7 से 10 मिनट के लिए मशरूम काे इसमें बेक करें या जब तक चीज़ पिघल नहीं जाता। लीजिए अापके Stuffed Baked Mushrooms तैयार है। यकीन मानिए ये आपको बहुत ही स्वादिष्ट लगेंगे।

The post जानिए भरवां मशरूम बनाने की रेसिपी appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yI4P7Y

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop