Birthday Special : इस अभिनेता की हेयर स्टाइल से नफरत करती थी ‘ड्रीम गर्ल’
बॉलीवुड स्पेशल। आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी का आज 69वां जन्मदिन है। आपको यह बात जानकर काफी हैरानी होंगी कि हेमा मालिनी शाहरुख खान की एक बात से काफी नफरत करती है। और उन्होंने अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग की वजह से सभी के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। शाहरुख खान ने जब अपनी करियर की शुरुआत की थी तब उस फिल्म की निर्माता-निर्देशक लोकप्रिय हेमा मालिनी थी तो उस फिल्म में हीरो होने के बाद भी हेमा मालिनी शाहरुख से किसी एक वजह से नफरत करती थी। आइए जानते है उस वजह के बारे में …..
शाहरुख खान ने जब मुंबई आने के बाद अपने करियर की शुरुआत की थी तब उनकों एक फिल्म ‘दिल आसनां है’ जिसकी निर्माता-निर्देशक हेमा मालिनी थी के लिए ऑफर किया गया था। आपको बता दें कि हेमा इस फिल्म की निर्माता और निर्देशक दोनों ही थीं।
हेमा मालिनी ने पहले कई कलाकारों को फिल्म के लिए ऑफर किया था लेकिन जब उन्होंने मना कर दिया तब उन्होंने शाहरुख को इस फिल्म के लिए ऑफर किया।
यह खबर मिली है कि हेमा मालिनी को शाहरुख के बोलने का स्टाईल और उनके बाल बिलकुल भी पसंद नहीं थे। आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि बाद में उनको उनकी बोलने की स्टाईल तो अच्छी लगने लगी लेकिन उनको शाहरुख के बाल बिल्कुल भी पसंद नहीं थे वें हर बार उनकों बालों के लिए सुनाती रहती थी।
आपको बता दें कि जब शाहरुख पहली बार हेमा मालिनी से फिल्म के सिलसिले में मिलने गए तो हेमा ने उनसे कहा कि उन्हें शाहरुख की नाक बहुत अच्छी लगती है लेकिन उनके बाल बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इस बात का जिक्र उन्होंने वहां भी किया था।
जब शाहरुख वहां गए थे तब वहां धर्मेंद्र भी मौजूद थे और हेमा ने शाहरुख से कहां कि तुम एक अच्छे एक्टर बन सकते हो, लेकिन तुम्हारे बाल अच्छे नहीं है तुम्हें अपने बाल कटवाने होंगे। शूटिंग के दौरान जब हेमा को शाहरुख की हेयर स्टाईल अच्छी नहीं लगी तो उन्होंने खुद शाहरुख के बाल बनाएं।
The post Birthday Special : इस अभिनेता की हेयर स्टाइल से नफरत करती थी ‘ड्रीम गर्ल’ appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hJrwAz
Comments
Post a Comment