Bhai Duj Special : स्वादिष्ट परवल की मिठाई बनाएं इस खास मौके पर
हेल्थ डेस्क। अधिकतर लोगों को मिठाइयों का काफी शौक होता है। और आपने दिवाली पर कई तरह की मिठाई खाई होगी लेकिन इस बार आप भाई दूज के त्यौहार पर कुछ खास बना सकती है और अपने भाइयों को खुश कर सकती है। आज हम आपको परवल की मिठाई बनाने के विधि के बारे में बताने जा रहे है। ये खाने में आपको बहुत ही स्वादिष्ट लगेंगी। आइए जानते है इसे बनाने की विधि के बारे में …..
आवश्यक सामग्री-
(1) परवल छीलकर बीच से चीरा लगाए हुए – 250 ग्राम
(2) मावा (खोया)- 2 कप
(3) इलायची पाउडर- एक छोटा चम्मच
(4) बादाम- 10 से 15 कटे हुए
(5) पिस्ता- 10 से 15 कटे हुए
(6) मिल्क पाउडर- 3 चम्मच
(7) बेकिंग सोडा- 2 चुटकी
(8) चीनी- 3 कप
बनाने की आसान विधि :-
सबसे पहले परवल की मिठाई के लिए स्टफिंग बनाने के लिए मावे को एक पैन में सेंक लें फिर उसमें आधा कप शक्कर मिलाएं। अब एक दूसरे पैन में बची हुई शक्कर की पतली चाशनी तैयार करें। इसके बाद मावे में हरी इलायची मिलाएं। इसके बाद मावे को आंच से उतारकर उसमें बारीक कटे बादाम और पिस्ते मिलाएं। उसके बाद इसमें मिल्क पाउडर मिलाएं। अब इस मिश्रण को एक प्लेट पर निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद परवलों को उबाल लें।इसके लिए एक गहरे पैन में पानी भरकर उसमें बेकिंग सोडा मिक्स करें। जब पानी उबलने लगे तो उसमें परवल डाल कर 2-3 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें। इसके बाद परवलों को चाशनी से निकाल लें। अब इन परवलों को एक तार वाली चाशनी में लगभग 1 घंटे तक डालकर रखें, जिससे वह पूरी तरह से मीठे हो जाएं। ऐसा करने से परवल का रंग भी बदल जाएगा। यकीन मानिए यह डिश आपको खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगेंगी।
The post Bhai Duj Special : स्वादिष्ट परवल की मिठाई बनाएं इस खास मौके पर appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zrtJrF
Comments
Post a Comment