sss

; //]]>

Bhai Duj Special : भाइयों की लंबी उम्र के लिए इस शुभ मुहूर्त में लगाएं तिलक

इंटरनेट डेस्क। आप भी इस बात से परिचित है कि दिवाली का त्यौहार धनतेरस से प्रारंभ होकर भाई-दूज को समाप्त होता है। पंच पर्व महोत्सव अर्थात दीवाली का पांचवां पर्व भैया दूज है जिसे शास्त्रों में यम द्वितीया भी कहा जाता है। यह त्यौहार भाई -बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है तथा यह पर्व दीवाली से दो दिन बाद यानी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को पूरे देश भर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर केसर का तिलक लगाती है तथा उनकी लम्बी उम्र के लिए प्रार्थना करती है।

इस दिन यह मान्यता है कि भाई यमुना में स्नान करकें माथे पर बहन के हाथों से तिलक लगवाते है और यही नहीं बहन के हाथों से बना हुआ खाना भी खाते है। इस दिन बहनें अपने भाई की लम्बी आयु के लिए यम की पूजा करती हैं और व्रत भी रखती है। यह त्यौहार भाई -बहनों के लिए बहुत ही खास त्यौहार है। और राखी की तरह इस दिन भी भाई अपनी बहन को अनेक उपहार देते है। इस दिन की यह मान्यता है कि राखी के दिन बहिनें राखी बांधने उनके घर जाती है परंतु भैया दूज पर भाई अपनी बहन के घर जाता है। इस त्यौहार की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जो भाई अपनी बहन से स्नेह और प्रसन्नता से मिलता है, उसके घर भोजन करता है उसे यम पीड़ा से छुटकारा मिल जाता है। और यही नहीं कार्तिक शुक्ल द्वितीया को चित्रगुप्त की पूजा करने की भी मान्यता है।

आइए जानते है कि कैसे मनाएं बहनें भैया दूज : वैसे तो कार्तिक मास बहुत ही पवित्र महीना है लेकिन अगर कोई व्यक्ति इस दिन यमुना नदी में स्नान करता है और दान एवं पुण्य करता है तो उसको बहुत ही अच्छा लाभ मिलता है। इस दिन सभी बहने पवित्र जल में स्नान करने के पश्चात मार्कण्डेय, बली, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य और परशुराम जी आदि आठ चिरंजीवियों का विधिपूर्वक पूजन करें, फिर बाद में भार्इ के माथे पर तिलक लगाते हुए सूर्य , चन्द्रमा, पृथ्वी तथा सभी देवताओं से अपने भार्इ के परिवार की सुख समृद्धी के लिए प्रार्थना करें। उसके पश्चात् भार्इ का मुंह मीठा करवाएं। फिर उसके बाद भार्इ अपनी बहन को अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार दें।

-भाई दूज तिलक का शुभ मुहूर्त :-
द्वितीय तिथि प्रारम्भ :- 21 अक्टूबर 2017 को 01:37 बजे
द्वितीय तिथि समाप्त :- 22 अक्टूबर 2017 को 03:00 बजे
टीका मुहूर्त:- 1:14 से 3:27
इस शुभ मुहूर्त में ही भाई दूज का त्यौहार मनाएं।

The post Bhai Duj Special : भाइयों की लंबी उम्र के लिए इस शुभ मुहूर्त में लगाएं तिलक appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zpWSnd

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop