sss

; //]]>

B’day Special: अमिताभ बच्चन की लाइफ से जुड़ी कुछ बातें जानकर रह जाएंगे आप भी हैरान

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के सबसे मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन जिनको की बिग – बी के नाम से जाना जाता है वे आज अपना 75वां जन्मदिन मनाने जा रहे है। यही नहीं उनको बॉलीवुड इंडस्ट्री में काेई तो उन्हें शहंशाह ताे काेई बिग बी के नाम से जानता है। इनसे जुड़ी कई बातें ऐसी है, जाे शायद ही कई लोग जानते हो। इसलिए अाज हम आपको उनसे जुड़ी कई रहस्य्मय बातें बताने जा रहे है जिनको जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

अमिताभ बच्चन से जुड़ी अहम बातेंः-

(1) आप भी इस बात से अनजान होंगे कि अमिताभ का पहला नाम इंकलाब था। बाद में उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने उनका नाम बदलकर अमिताभ कर दिया था। यह बात काफी कम लोग जानते है।

(2) उन्होंने पढाई में आर्ट्स से डबल मास्टर डिग्री प्राप्त की है। यह पढ़ने में बहुत ही होनहार थे।

(3) उनका यह सपना था कि वे भारतीय वायुसेना में नौकरी करें लेकिन उन्होंने अपना करियर बॉलीवुड में बनाया और उनका यह सपना अधूरा ही रह गया।

(4) उन्हाेंने सबसे पहले नौकरी शराब बनाने वाली एक कंपनी शॉ वॉलेस में की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यही से ही की थी।

(5) उनकी सबसे पहली कार सेकंड हैंड थी और उसका नाम फिएट था।

(6) उनको परेशानी के दिनों में कुछ रातें मुंबई की मरीन ड्राइव के पास एक बेंच पर गुजारनी पड़ी। उसके बाद महमूद ने भी उन्हें अपने घर में जगह दी थी। यह उनके जीवन की सबसे कठिन घड़ी थी। जिसका उन्होंने डटकर सामना किया।

(7) उन्हें फिल्मों में पहला काम सत्यजीत रे की एक फिल्म ‘भुवन शोम’ में वॉइस नैरेटर के रूप में मिला। फिल्मों में यह उनका पहला काम था।

(8) उन्होंने अपना पहला डेब्यू ‘सात हिंदुस्तानी’ फिल्म से किया, जाे की उनकी सबसे पहली ‘ब्लैक एंड वाइट’ फिल्म थी।

(9) उन्होंने जब फिल्मों में काम करना चालू किया तब लगातार 12 फिल्में फ्लॉप गयी। उसके बाद ही 1975 में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म ‘शोले’ देश की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई।

(10) आपको यह जानकर हैरानी होंगी कि 8वीं लोकसभा के लिए वह इलाहबाद की सीट से 68.2% वोटों से चुने गए थे।

(11) अमिताभ बॉलीवुड में सबसे ज्यादा डबल रोल निभाने वाले अभिनेता रहे है।

The post B’day Special: अमिताभ बच्चन की लाइफ से जुड़ी कुछ बातें जानकर रह जाएंगे आप भी हैरान appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2galRXI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop