विराट ने BCCI को दी छुट्टी की अर्जी, अनुष्का हैं वजह - Khabar NonStop
मुंबई। भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने दिसंबर में होने वाले श्रीलंका टूर से छुट्टी लेने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (bcci) को अर्जी दी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इसकी वजह हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने श्रीलंका टूर से छुट्टी की अर्जी इसलिए दी है क्योंकि विराट अनुष्का से सगाई करने वाले हैं।
‘पद्मावती’ के गाने ‘घूमर’ में ऐसा होगा दीपिका का अंदाज, तस्वीरें वायरल
आपको बता दें दिसंबर में श्रीलंका में टेस्ट मैच सीरीज होनी है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में न खेलने के लिए बीसीसीआई को छुट्टी की अर्जी दी है। पहले तो यही हैरान करने वाली बात है कि क्रिकेट के लिए दीवानगी की हद तक चले जाने वाले विराट ने खुद ही सीरीज से छुट्टी मांगी है। वहीं दूसरी बात ये है कि इस छुट्टी का कारण पूछे जाने पर उन्होंने इसे ‘पर्सनल’ बताया है। अब ऐसे में एक ही वजह नजर आती है और वो है विराट की अक्सर चर्चा में रहने वाली लवलाइफ।
वैसे भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस को बेसब्री से उनके एक बंधन में बंधने का इंतजार है। ऐसे में उनकी इस छुट्टी को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि दिवाली के मौके पर दोनों ने एक एड कमर्शियल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में दोनों स्टार शादी की कसमें खाते नजर आ रहे थे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yMR35C
Comments
Post a Comment