Atithi Shikshak : अतिथि शिक्षक अब 24 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं आवेदन
अतिथि शिक्षक के पदों के लिए मध्यप्रदेश में आवेदन करने वाले आवेदकों को लिए अच्छी खबर है। यहां संस्कृति विभाग के अंतर्गत संचालित संगीत और ललित कला कॉलेजों में विभिन्न विधाओं के लिए अतिथि शिक्षकों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। संस्कृति विभाग की ओर से इस बाबत् नियम-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार अतिथि विद्वानों को आमंत्रित किया जा सकेगा।
आवेदन प्रक्रिया के लिए विधा के अनुरूप रिक्तियों की संख्या व स्थान और आवेदन पत्र का फॉर्मेट संस्कृति संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट www.culturemp.in पर दिया गया है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 अक्टूबर है। आवेदनकर्ता अपना आवेदन संस्कृति संचालनालय के संस्कृति भवन, बाणगंगा, भोपाल स्थित कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
इस बीच प्रदेश के कॉलेजों में अतिथि विद्वानों को रखे जाने को लेकर बड़ी उलझन अब दूर हो गई है। इन्हें रखे जाने में जो संशय बना हुआ था अब वह नहीं है। उच्च शिक्षा विभाग को इस संबंध में उच्च न्यायालय ने निर्देश दे दिए हैं। इसके तहत ऐसे अतिथि विद्वान जिन्होंने 2016-17 में अपने कॉलेज में काम किया है, लेकिन वर्तमान सत्र में आवेदन नहीं किया है, या इस सत्र में आवेदन के बाद आवंटन सूची में स्थान नहीं पा सके और उच्च न्यायालय के आदेश से कॉलेज में उपस्थिति दे चुके हैं। ऐेस अतिथि विद्वानों को उस विषय के रिक्त पद विरुद्ध कार्यरत माना जाएगा।
वहीं जिन अतिथि विद्वानों ने विगत सत्र में काम नहीं किया है और पिछले वर्षों में कार्य करने के आधार पर ही उच्च न्यायालय से आदेश प्राप्त कर उपस्थिति दे रहे हैं, उनके आमंत्रण पत्र को निरस्त किया जाएगा। जिन कॉलेजों में रिक्तप दों पर कोई आवंटन नहीं हुआ और 2016-17 में उक्त पद पर कोई अतिथि विद्वान कार्यरत रहा हो तो उसे उस पद के लिए सात दिन का समय देते हुए आमंत्रित किया जाएगा। समय सीमा निकलने के बाद यह माना जाएगा कि विगत वर्ष में आमंत्रित अतिथि विद्वान इस वर्ष आमंत्रण स्वीकार करने के इच्छुक नहीं हैं।
The post Atithi Shikshak : अतिथि शिक्षक अब 24 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं आवेदन appeared first on Times Bull.
from Times Bull http://ift.tt/2y9S34t
Comments
Post a Comment