sss

; //]]>

जेल प्रहरी परीक्षा की Answer Key हुई जारी, यह रह सकती है कट ऑफ

राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा 2017 की Answer Key जारी की जा चुकी है। इसके बाद अब स्टूडेंट्स को रिजल्ट आने का इंतजार है, साथ ही उनकी नजर कट ऑफ मर्क्स और एग्जाम मैरिट लिस्ट पर भी है। कैंडिडेट्स बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि राजस्थान जेल प्रहरी की ऑनलाइन परीक्षा 26 अगस्त से 14 सितंबर के बीच अलग अलग पारियों में आयोजित किया गया था।

परीक्षा की आंस्वर की राजप्रिसंस/सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट http://ift.tt/16ogkyK पर उपलब्ध है। इसे डाउनलोड कर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि आपको इस परीक्षा में कितने अंक प्राप्त हो सकते हैं।

Rajasthan Jail Prahari Answer Key 2017 download link – 

http://ift.tt/2zgw6yw

इसके बाद अब जल्दी ही सफल हुए कैंडिडेट्स की मैरिट लिस्ट की पीडीएफ भी इसी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। फिलहाल इस परीक्षा का पारिणाम घोषित करने की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, हालांकि उम्मीद की जा रही है कि अब रिजल्ट जल्दी ही जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में कैटेगिरी के अनुसार कट ऑफ मार्क्स या उससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट ही इस परीक्षा के अगले लेवल पर जा सकेंगे।

आपको बता दें कि इस टेस्ट को पास करने के लिए कैंडिडेट का कट ऑफ मार्क्स क्लीयर करना बहुत जरूरी है। पिछले कुछ सालों के कट ऑफ से भी इस साल के कट ऑफ का अंदाजा लगाया जा सकता है, हालांकि उन्हें ही इस साल की कट ऑफ का आधार माना जाना गलत होगा। हर साल की तरह इस साल भी जनरल, एससी, एसटी और ओबीसी कैंडिडेट के लिए अलग से कट ऑफ जारी की जाएगी। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें।

The post जेल प्रहरी परीक्षा की Answer Key हुई जारी, यह रह सकती है कट ऑफ appeared first on Times Bull.



from Times Bull http://ift.tt/2xz8KXt

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop