AK-47 की गोलियों के साथ दो गिरफ्तार - Khabar NonStop
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बाटामालू इलाके में आज पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस लोगों के पास से पुलिस ने एके-47 की करीब 400 गोलियां बरामद की हैं। फिलहाल पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
खबर के अनुसार, जम्मू कश्मीर पुलिस ने आज बाटामालू के बेमिना इलाके में नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान शक होने पर पुलिस ने 2 लोगों से पूछताछ की और उनकी तलाशी ली तो उनके पास से पुलिस को एके-47 के 400 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों की पहचान शकूर अहमद और तनवीर अहमद के रुप में हुई है। दोनों ही जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के रहने वाले हैं।
कश्मीर में फिर शुरु होगा बातचीत का दौर
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iwFpGI
Comments
Post a Comment