गोण्डा पुलिस ने पकड़े AK 47 के 25 कारतूस - Khabar NonStop
अलीगढ़। अलीगढ़ में गोण्डा पुलिस ने शातिर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश मध्य प्रदेश के मुरैना से बने पिस्टल,तमंचा व कारतूस को मांगा कर यहां बेचते थे।
मूखबिर ने दी सूचना
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोण्डा रोड पर पुलिस ने चेकिंग की , तो दो पिस्टल , तमंचे, डबल बैरल बंदूक व 32 बोर कारतूस के साथ पकड़े गये। इसके साथ एके 47 के 25 कारतूस व तीन कारतूस इंसास रायफल के पकड़े गये। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मुरैना स्टेशन पर सुरेश नाम का व्यक्ति खेप देता था, और वो अलीगढ़ में फिर 10 से 15 हजार में बेचा जाता है।
कारतूस की सप्लाई
ये पूरा एक गिरोह है, जो अवैध तरीके से बने तमंचा, पिस्टल,कारतूस की सप्लाई एनसीआर तक करता है। इस मामले में योगेश,कपिल,सोनू कन्हैया लाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में शामिल सात लोगों की तलाश पुलिस कर रही है। पकड़े गये लोगों का आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
सरधना में पावरलूम फैक्ट्री में लगी आग से लाखों का नुकसान
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hbW12S
Comments
Post a Comment