sss

; //]]>

Airtel ने किया Tata Docomo का अधिग्रहण - Khabar NonStop

Tata Docomo

Tata ग्रुप के टेलीकॉम सर्विसेज ने पने कंज्यूमर टेलीकॉम बिजनेस को भारती एयरटेल के साथ मर्ज करने का ऐलान किया है। जिसके बाद 40 मिलियन टाटा डोकोमो यूजर्स एयरटेल में स्विच कर दिए जाएंगे। अभी हाल ही में यह रिपोर्ट आयी थी कि टेलीकॉम बिजनेस बंद करने की तैयारी में है और इसके लिए सरकार को आधिकारिक तौर पर जानकारी भी दे दी गई है।

Honor का मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च जानें कीमत और फीचर्स

इस करार के तहत भारती एयरटेल टाटा टेलीसर्विसेज के बिजनेस ऑपरेशन का अधिग्रहण करेगी। टाटा ग्रुप का टेलीकॉम बिजनेस 19 सर्कल्स में है और यह सभ एयरटेल के हो जाएंगे। कंपनी के अनुसार यह अधिग्रहण फिलहाल रेग्यूलेटरी अप्रवल के लिए भेजा गया है। इसके बाद यह मान्य हो जाएगा। इस मर्जर के तहत टाटा CMB के सारे ऐसेट और कस्टमर्स भारती एयरटेल के हो जाएंगे। इससे एयरटेल को स्पेक्ट्रम का भी लाभ मिलेगा इसके साथ ही कंपनी के पास 178.5 MHZ स्पेक्ट्रम होंगे।

फेसबुक ने लॉन्च किया वर्चुअल रियलिटी हेडसेट

इस करार के तहत भारती एयरटेल को यह सुनिश्चित करना होगा कि टाटा के कस्टमर्स को बेहतरीन क्वॉलिटी सर्विस मिलती रहेगी। इसके अलावा उन्हें एक्सट्रै सर्विस मिलेगी जिसमें वॉयस और डेटा दिया जाएगा। टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि हमें यकीन है कि यह करार टाटा ग्रुप और कंपनी के शेयर होल्डर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन होगा। लंबे समय तक हमारे साथ रहे ग्राहक और कर्मचारियों के लिए एक अच्छा घर ढूंढना हमारी प्रमुखता रही है। हमे इस बात की खुशी है कि भारती एयरटेल के साथ करार कर रहे हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yidArs

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop