Airtel के इस प्लान पर मिलेगा 100 फीसदी कैशबैक - Khabar NonStop
Airtel लगातार जियो को टक्कर देने के लिए नए प्लॉन्स लॉन्च कर रहा है। इस दौरान एयरटेल ने 100 फीसदी कैशबैक ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर में 349 रूपये का प्लान वैलिड होगा। हालांकि यह सीमित समय के लिए ऑफर है। हाल ही में जियो ने भी 399 रूपये के प्लान पर कैशबैक ऑफर निकाला था।
Vodafone ने पेश किया अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान, मात्र 69 रूपये
एयरटेल का यह ऑफर सीमित समय के लिए है लेकिन यह साफ नहीं है कि यह कब खत्म होगा। यह ऑफर कई शर्तों के साथ आता है। इस ऑफर में कैशबैक एक बार में नहीं मिलता है। पहले तो आप 349 रूपये देकर रिचार्ज कराएंगे। इसके बाद यह सात इंसटॉलमेंट में सात महीने में मिलेंगे। इस ऑफर के लिए यूजर्स को एयरटेल ऐप का यूज करते हुए एयरटेल पेमेंट बैंक से रिचार्ज कराना होगा।
WhatsApp का रिकॉल फीचर आ गया, जानें कैसे करता है काम
पहले महीने कोई रिफंड नहीं मिलेगा। कैशबैक दूसरे महीने से मिलना शुरू होगा। एक बार में सिर्फ 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा। उदाहरण के दौर पर हर महीने 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा यानी 7 महीने में 349 रुपये का पूरा कैशबैक आपको मिलेगा। यह ऑफर एयरटेल माइ ऐप पर उपलब्ध है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zd9lPb
Comments
Post a Comment