sss

; //]]>

गुरेज अग्निकांड के पीड़ितों की मदद के लिए AIP ने उठाई आवाज - Khabar NonStop

Jammu Kashmir

श्रीनगर। हाल ही में कश्मीर के गुरेज इलाके में लगी आग से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आवामी इत्तेहाद पार्टी (AIP)ने आवाज बुलंद की है। एआईपी के प्रवक्ता इनाम-उन-नबी ने सरकार से मांग की है कि इन परिवारों के रिहैबलिटेशन में सरकार मदद करे, ताकि ये परिवार भयंकर सर्दियों से बच सकें।

बता दें कि कुछ दिन पहले गुरेज इलाके में लगी आग से कई मकान जलकर राख हो गए थे, जिससे कई परिवार सड़कों पर आ गए। अब ये परिवार कड़कड़ाती ठंड में सड़क पर रहने के मजबूर हैं। ऐसे में एआईपी ने मांग की है कि सीएम महबूबा मुफ्ती इन परिवारों को 6 महीने तक मुफ्त राशन, आर्थिक मदद और रहने के लिए किसी आश्रय का इंतजाम करें। ताकि ये परिवार कश्मीर की कड़कड़ाती ठंड से बच सकें।

एआईपी के प्रवक्ता इनाम-उन-नबी ने मांग करते हुए कहा कि इन पीड़ित परिवारों के बच्चे, बूढ़े, नवजात और पालतू जानवर सड़कों पर रात गुजारने को मजबूर हैं। ऐसे में सरकार को इनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए और इन्हें आर्थिक सहायता देनी चाहिए।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yFN5f5

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop