उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू AIIMS में हुए भर्ती - Khabar NonStop
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू को दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है। उन्हें बीपी और शुगर की शिकायत की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जम्मू कश्मीरः विधायक के घर पर ग्रेनेड से हमला
उपराष्ट्रपति के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि वैंकेया नायडू रूटीन चेकअप के लिए AIIMS गए थे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें एक दिन अस्पताल में रूकने की सलाह दी। बताया जाता है कि उन्हें रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
सॉलीसिटर जनरल का इस्तीफा, बताया यह कारण
बता दें कि उपराष्ट्रपति सोमवार को एक दिन के लिए जयपुर यात्रा पर जाने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार वह जयपुर यात्रा के दौरान रविंद्र मंच पर आयोजित वरिष्ठ विधायकों के सम्मान तथा विद्याधर नगर स्थित पूर्व उपराष्ट्रपति दिवंगत भैरो सिंह शेखावत स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yWCeyH
Comments
Post a Comment