ABVP प्रान्तीय छात्रा सम्मेलन, मुस्लिम छात्राओं ने लिया हिस्सा - Khabar NonStop
अलीगढ़। अलीगढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांतीय छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। ABVP के कट्टर हिन्दू छात्र संगठन की छवि की पहचान के बावजूद भी मुस्लिम छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर गुस्सा जताया।
AMU छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष ने की योगी पर विवादित टिप्पणी
पकिस्तान के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांतीय छात्रा सम्मेलन का आयोजन शनिवार को डीएस कालिज के ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के दौरान आडिटोरियम खचाखच भरा रहा। सम्मेलन में जेएनयू में पनप रहीं देशद्रोही शक्तियों के बारे में छात्राओं को बताया गया। राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली 35 छात्राओं को भी इस सम्मेलन में सम्मानित किया गया। मंच से मीनू धनगर नाम की छात्रा ने कश्मीर मुद्दे को जोरों से उठाते पाकिस्तान के खिलाफ जमकर गुस्सा उगला, इस दौरान ऑडिटोरियम में भारत माता के जयकारे और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई, मानों देश के अंदर पाकिस्तान के खिलाफ छात्राओं की नई फ़ौज तैयार की जा रही हो।
समाजवादी छात्र सभा ने फूंका ABVP का पुतला
मुस्लिम छात्राओं का जोशीला मंच संबोधन
ABVP की जिस तरह से हिन्दू छात्रसंघ कट्टरपंथी की पहचान मुस्लिम समाज मे बनी हुई है। उसी की उलट में आज ABVP के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिन्होंने ABVP की जमकर तारीफ की, और कहा कि ABVP की गलत पहचान मुस्लिम समाज मे बनी हुई है जबकि ABVP सभी के लिए एक समान है।
ABVP के मार्च में पहुंचे स्वामी ओम, छात्रों ने वापस लौटाया
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yU3Mo7
Comments
Post a Comment