sss

; //]]>

तो ये है बुलंदशहर 91 हाईवे गैंगरेप का सच… - Khabar NonStop

Bulandshahr Highway gangrape

हरियाणा पुलिस के बुलंदशहर 91 हाईवे गैंगरेप के संबंध में नये खुलासे के बाद यूपी पुलिस की किरकिरी होती जा रही है। हरियाणा पुलिस ने बुलंदशहर 91 हाईवे गैंगरेप में ऐसा खुलासा किया है जिसको लेकर CBI के साथ यूपी पुलिस भी सवालों के घेरे में हैं। बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप कांड में पुलिस द्वारा 6 अभियुक्तों को जेल भेजने के बाद हरियाणा पुलिस ये दावा कर रही है कि जिन अभियुक्तों को पकड़ा है उन्होंने ही बुलंदशहर -जेवर हाईवे गैंगरेप कांड को अंजाम दिया था, अब यूपी की बुलंदशहर पुलिस पूरा मामले को सीबीआई पर टरका रही है और सवालों को उलझाने में लगी है।

हरियाणा में पकड़ा गया वारदात करने वाला गैंग

बता दें कि, हरियाणा पुलिस ने मेवाती गैंग को पकड़ जो खुलासा किया है उसके बाद बुलंदशहर और जेवर हाइवे रेप केस एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। हरियाणा पुलिस का दावा है की, मेवाती गेंग ने कई दर्जन वारदातों को कबूल किया है जिसमें बुलंदशहर और जेवर के चर्चित हाईवे गैंगरेप की वारदात में शामिल होना भी कबूल किया है। पुलिस का दावा है कि गैंग के एक सदस्य का जब बायोलॉजिकल टेस्ट किया गया तो बुलंदशहर हाइवे गैंगरेप में एक पीड़िता से मैचिंग होना पाया गया। लेकिन इस मामले में बुलंदशहर पुलिस अनजान है और सारा टिकरा सीबीआई के माथे मढ़ रही है।

बुलंदशहर पुलिस ने पहले ही 6 आरोपियों को जेल भेजा

बुलंदशहर हाइवे गैंगरेप केस में पुलिस और सीबीआई ने बावरिया गैंग बताकर 6 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया था। लेकिन इनमे से तीन अभियुक्तों को पर्स्नल बांड पर ही छोड़ दिया गया। लेकिन अभी भी तीन अभियुक्त इस मामले में जेल में है और उनसे अन्य पड़ोसी राज्य की पुलिस भी अपने राज्य की हुई वारदात की पूछताछ करने में लगी है।

ब्लैकमेल कर युवती से करता रहा कई महीनों तक रेप

हरियाणा पुलिस ने बुलंदशहर – जेवर हाईवे में खुलासा कर यूपी और सीबीआई के खुलासे पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मसलन सीबीआई की जाँच में अभी तक यह सामने क्यों नहीं आया कि इस काण्ड के अभियुक्त अभी खुले आम वारदात कर रहे हैं और जेल से बाहर हैं ? क्या इस काण्ड में गिरफ्तार अभियुक्तों ने वारदात में शामिल अन्य लोगों के नाम नहीं बताये ? अगर बताये तो सीबीआई ने क्या कार्यवाही की है ? सवाल हरियाणा पुलिस से भी है कि गिरफ्तार अभियुक्त ने इस कांड में अपने अन्य साथियों के नाम जो बताये क्या बुलंदशहर जेल में बंद अभियुक्तों के हैं ? लेकिन देश भर में चर्चा का विषय बना हाईवे रेप कांड दोबारा सुर्ख़ियों में है।

किशोरी को अगवा कर गैंगरेप करने की कोशिश



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yS8QXS

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop