sss

; //]]>

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची - Khabar NonStop

Himachal Pradesh

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची रविवार को जारी की है। शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट से निवर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं मंडी सीट से निवर्तमान मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी चम्पा सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है।

भावनगर में मोदी ने जो कहा उसे सुनकर विरोधी भी मुस्कुरायेंगे

शिमला ग्रामीण सीट का प्रतिनिधित्व वर्तमान में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कर रहे हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह के लिए सीट से टिकट की मांग की थी। वह सार्वजनिक रूप से घोषणा कर चुके थे कि उनकी सीट से उनके पुत्र चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री सोलन जिले के आर्की विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे और पार्टी ने वहां से उनकी उम्मीदवार की घोषणा की है।

वसुंधरा राजे का तुगलकी फरमान, बवाल

पार्टी ने मंडी विधानसभा सीट से राज्य के मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी चम्पा सिंह को टिकट दिया है। कौल सिंह ठाकुर को दरांग विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष ऑस्कर फर्नांडिस ने रविवार को दूसरी सूची जारी की। 68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर है। नामांकनों की जांच 24 अक्तूबर को होगी तथा 26 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। कांग्रेस ने 18 अक्तूबर को 59 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z12acD

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop