sss

; //]]>

पटाखा बनाते समय हुआ विस्फोट, 9 लोगों की मौत - Khabar NonStop

firecracker factory

भुवनेश्वर। ओडिशा के पुरी और बालासोर जिलों में पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट में एक बच्ची समेत 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य लोग घायल हो गए। पुरी जिले के बीलपड़ा गांव में पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट में दो साल की बच्ची प्रज्ञा बेहेरा की मौत हो गई जबकि उनकी मां की हालत गंभीर है।

इतना पटाखा कि छोटा हाथी कम पड़ गया

अन्य पांच घायलों को इलाज के लिए कटक एससीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि बीलपड़ा गांव में बुलू बेहेरा एवं नालू बेहेरा पटाखा बना रहे थे तभी अचानक विस्फोट हो गया और आग लग गई। हादसे में बुलू एवं नालू के पंजे उड़ गए।

इस मामले में दुनिया में नंबर वन बना हैदराबाद एयरपोर्ट

वहीं बुधवार शाम करीब 5 बजे बालासोर जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर बहाबलपुर गांव में पटाखा बनाते समय हुए विस्फोट से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। इनमें 5 की हालत गंभीर बतायी गई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें कटक स्थित अस्पताल में रेफर किया गया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zwG3aZ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop