व्यापारी के घर से नकद और ज्वैलरी समेत 9 लाख की लूट - Khabar NonStop
बरेली। बरेली में लूट और चोरी की वारदात रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बहेड़ी थाना क्षेत्र में चोरों और लुटेरों में पुलिस का खौफ बिल्कुल नहीं रह गया है। 24 घंटे पहले दिन दहाड़े हुयी पेट्रोल पम्प के मुनीम से बाइक और सवा लाख की लूट को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि बीती रात को ही नगर के बीचों बीच टांडा मीना बाजार में एक व्यापारी के घर से लाखों की चोरी कर ली गई।
विधायक को कोतवाल पर क्यों आया गुस्सा ?
करीब 9 लाख की चोरी
चोरों ने कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर 25 तोला सोना और डेढ़ लाख नकद पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित व्यापारी जमीर अहमद के मुताबिक घर के एक कमरे में उनके अलावा पत्नी, दूसरे कमरे में बेटा औ बेटी सोई हुई थी। जिस कमरे में बेटा-बेटी सोई हुई थी चोरों ने उसी घर में चोरी की है। घर से कुल 9 लाख की चोरी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरेली में खाकी एकबार फिर हुई दागदार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xE4eao
Comments
Post a Comment