sss

; //]]>

हिमाचल में 9 नवंबर को मतदान, 18 दिसंबर को मतगणना - Khabar NonStop

himachal Pradesh assembly election date declaredनई दिल्ली। चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए ऐलान कर दिया है। 16 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। 9 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। 18 दिसंबर को मतगणना होगी। हालांकि गुजरात चुनाव के लिए तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

18 दिसंबर से पहले होगा गुजरात विधानसभा चुनाव

राज्य चुनाव में पहली बार VVPAT मशीन का पूरी तरह से इस्तेमाल

मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 7 हजार 5 सौ 21 पोलिंग स्टेशन हैं। सभी पोलिंग स्टेशन ग्राउंड फ्लोर पर होंगे और सभी जगहों पर VVPAT का इस्तेमाल किया जाएगा। आज से आचार संहिता लागू हो चुकी है। यह पहली दफा है जब राज्य चुनाव में पूरी तरह से VVPAT मशीन का इस्तेमाल हो रहा है। हर  वोटिंग के बाद VVPAT मशीन से पर्ची निकलेगी जिसपर जिसे  वोट दिया गया है उसका नाम लिखा होगा। मतदाता अपने मत की जांच कर सकते हैं कि जिसे  वोटि दिया उसे ही वोट मिला की नहीं। हर रैली की वीडियोग्राफी की जाएगी।

गुजराती नहीं पढ़ पाने के चलते महिला टॉयलेट में घुस गए राहुल गांधी

वर्तमान में क्या है स्थिति

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तक ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि यह चुनाव दो चरणों में होगा। गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं। बीजेपी के पास 120 और कांग्रेस के पास 43 विधायक हैं। हिमाचल में कुल 68 सीटें हैं। वर्तमान में कांग्रेस के पास 36 और बीजेपी के पास 27 विधायक हैं। पांच विधायक निर्दलीय हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yi6Qd0

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop