ख़त्म हुई नाराज़गी, 8 साल बाद सचिन-कांबली आये करीब, देखें तस्वीर - Khabar NonStop
नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली के बीच दोस्ती में आई दरार अब खत्म होती दिख रही है। आठ साल पहले विनोद कांबली ने तेंदुलकर के साथ अपने रिश्ते को ख़त्म कर दिया था। कांबली ने कहा था कि तेंदुलकर ने उनके लिए कभी उतना नहीं किया, जितना वह कर सकते थे। अब सचिन और कांबली एक कार्यक्रम में साथ-साथ नजर आए।
सचिन ने पेश की मिसाल, फुट ओवरब्रिज की मरम्मत के लिए दिए 2 करोड़
कांबली ने किया था ट्वीट
Backstage at the launch of @sardesairajdeep book wt the author, the master @sachin_rt @vinodkambli349 n @shishhattangadi
???????????????????? http://pic.twitter.com/u5wFoC6hbJ— atul kasbekar (@atulkasbekar) October 23, 2017
विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर सोमवार को एक कार्यक्रम में एक साथ शामिल हुए। सचिन और कांबली एक क्रिकेट पर आधारित किताब-डेमोक्रेसी’स इलेवनः दिन ग्रेट इंडियन क्रिकेट स्टोरी- के विमोचन पर एक साथ एक मंच पर दिखाई दिए। कांबली ने ट्विटर पर एक तश्वीर भी शेयर की। इससे पहले 27 मई 2017 को विनोद कांबली ने एक ट्वीट में तस्वीर शेयर कर कांबली ने सचिन के लिए लिखा, “मास्टर ब्लास्टर I LOVE YOU।” इवेंट में कांबली ने बताया कि अब सचिन और उनके बीच रिश्ते सही हो गये हैं। उन्होनें कहा मुझे इस बात की बेहद ख़ुशी है कि हम दोबारा करीब आ गये हैं। उन्होनें कहा, “हम दोनों ने एक दूसरे को हग किया। हम लोगों से कहना चाहते हैं, हम वापस दोस्ती के ट्रैक पर हैं।”
‘धोनी ही होते हैं मैदान पर हमारे कप्तान’
सचिन ने फेयरवेल स्पीच में नही किया था कांबली का ज़िक्र
सचिन तेंदुलकर ने अपने दोस्त विनोद कांबली की वजह से उनका ज़िक्र 2013 में वानखेड़े पर 200वें टेस्ट के बाद अपनी फेयरवेल स्पीच में भी नहीं किया था। लेकिन अब दोनों क्रिकेटर एक बार फिर साथ दिखाई दे रहे हैं और कांबली ने इसके लिए ख़ुशी जाहिर की है।
‘क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का कोई मामला दर्ज नहीं’
दोनों ने की थी रिकॉर्ड साझेदारी
जानकारी के लिए बता दें कि सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने 23 फरवरी, 1988 को संत जेवियर्स स्कूल के खिलाफ शारदाश्रम विद्यामंदिर स्कूल की तरफ से खेलते हुए 664* रनों की वर्ल्ड रिकॉर्ड साझेदारी की थी। क्रिकेट के इतिहास में उनकी यह रिकॉर्ड साझेदारी सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गयी है।
बीसीसीआई ने निकाली इस पद के लिए वैकेंसी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lbrCWN
Comments
Post a Comment