कार हादसे में एक ही परिवार के 8 लोग बुरी तरह हुए घायल - Khabar NonStop
पीलीभीत। पीलीभीत में श्रद्धालुओं से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक सभी श्रद्धालु एक ही परिवार के हैं और मां पूर्णागिरि के दर्शन कर वापस जलालाबाद लौट रहे थे। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xNLhgq
Comments
Post a Comment