sss

; //]]>

बिहारः अनियंत्रित सूमो जीप ने 8 लोगों को कुचला - Khabar NonStop

Biharऔरंगाबाद। जिले के मदनपुर थाना के अंतर्गत बसतपुर टोले भुइया बिगहा गांव के पास एक तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित जीप 8 लोगों के ऊपर चढ़ गई । वहीं इस घटना से 2 किशोरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो और 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद जीप चालक अपने वाहन को लेकर घटनास्थल से फरार हो गया।

सृजन महाघोटाले में तेजस्वी का नीतीश पर ट्विटर वार

इस मामले में मदनपुर थाना अध्यक्ष सुभाष राय ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर यह हादसा हुआ है। इस हादसे में मरने वालों की पहचान भुइया बिगहा गांव निवासी सुरेन्द्र रिखियासन की पुत्री दशनी कुमारी तथा दिनेश रिखियासन की पुत्री ममता कुमारी के रुप में की गई है। वहीं घायल लोगों में से 3 लोगों को मदनपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया और 3 अन्य लोगों की ​स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया है। किशोरियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

बुलंदशहर: सड़क हादसे में दो की मौत, कई घायल

इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर बसतपुर के नजदीक सडक को जाम कर दिया। यह जाम पुलिस एवं प्रशासन द्वारा समझाने पर समाप्त हुआ। वहीं मदनपुर के अंचलाधिकारी अजीत कुमार ने मृतकों के परिजनों को पारिवारिक लाभ के तहत 20-20 हजार रुपए देने की घोषणा की और कहा कि आपदा राहत के तहत इन्हें 4-4 लाख रुपए दिए जाएंगे।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xAyH9i

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop