sss

; //]]>

‘गोलमाल अगेन’ ने 8 दिन में बनाये 8 रिकॉर्ड, जानें - Khabar NonStop

Golmaal Again
मुंबई। दिवाली के ख़ास मौके पर रिलीज हुई फेमस फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है। बता दें कि गोलमाल सीरीज की यह चौथी फिल्म है, जो सुपरहिट साबित हुई है। फ़िलहाल इस मल्टीस्टारर फिल्म को दर्शकों ने ब्लॉकबस्टर बना दिया है। यही कारण है कि रिलीज के एक हफ्ते में ही फिल्म ने 8 शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

Golmaal Again

‘युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति भूल रही है’ – रजनीकांत

ये हैं रिकॉर्ड

रिकॉर्ड 1: यह फिल्म साल 2017 में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है। इससे पहले नंबर पर ‘बाहुबली 2’ के हिंदी वर्जन है जबकि तीसरे नंबर पर ‘जुड़वा 2’ है।

रिकॉर्ड 2: साल 2017 की सभी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ‘गोलमाल अगेन’ इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है। गौरतलब है कि पहले दिन फिल्म ने करीब 30 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। लिहाजा फिल्म ने सलमान की ट्यूबलाइट के 21 करोड़ और शाहरुख़ की रईस के 20 करोड़ की ओपनिंग को काफी पीछे छोड़ दिया।

रिकॉर्ड 3: फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ साल 2017 की सबसे तेज 100 करोड़ी क्लब में एंट्री लेने वालीपहली फिल्म बन गयी है। दुनियाभर के आंकड़ों के आधार पर फिल्म ने महज 4 दिन में 100 करोड़ का आकंडा पार कर लिया था।

रिकॉर्ड 4: रोहित शेट्टी के गोलमाल सीरीज की सबसे सफल फिल्म बनी। बता दें कि ‘गोलमाल 3’ ने सबसे जयादा 106 करोड़ कमाए थे जबकि गोलमाल अगेन, एक हफ्ते में 130 करोड़ की कमाई पार पहुँच गयी है।

इस एक्टर की एक्टिंग के कायल हैं शाहरुख़ खान

रिकॉर्ड 5: ‘गोलमाल अगेन’ दिवाली के मौके पर रिलीज हुई टॉप 3 दीवाली ओपनर फिल्मों में शामिल हो गयी है। ‘गोलमाल अगेन’ से पहले इस लिस्ट में शाहरूख खान की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और सलमान खान की ‘प्रेम रतन धन पायो’ ने जगह बनाई हुई है।

रिकॉर्ड 6: इंटरनेशनल मार्केट में गोलमाल अगेन बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है। इससे पहले अजय की ‘सिंघम रिटर्न्स’ और ‘सन ऑफ सरदार’ ने ये जगह बनाई हुई थी।

रिकॉर्ड 7: एक्टर अजय देवगन और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की जोड़ी बॉलीवुड में 100 करोड़ क्लब की बेस्ट डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी साबित हुई है। आपको बता दें इन दोनों की ‘गोलमाल 2’, ‘गोलमाल 3’, ‘सिंघम’, ‘सिंघम रिटर्न्स’, ‘बोल बच्चन’ और अब ‘गोलमाल अगेन’ ने 100 करोड़ क्लब में जगह बनाई है।

रिकॉर्ड 8: फिल्म ‘धूम’ की सीरीज के बाद गोलमाल सीरीज बॉलीवुड की सबसे सफल सीरीज बन सकती है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yTyfCO

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop