इन 7 सितारों के साथ रहा है दीपिका पादुकोण को अफेयर
बॉलीवुड डेस्क। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड जगत में काफी नाम कमाया है वहीं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं। फिल्मों के अलावा वो अपने अफेयर को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरी है। बेशक आज उनका नाम रणवीर सिंह के साथ जोड़ा जाता है परन्तु उनसे पहले भी उनकी जिंदगी में कई सेलिब्रिटी रहे है।
दीपिका और निहार के बीच अफेयर
बता दें कि सबसे पहले दीपिका पादुकोण जिस शख्स के प्यार में पड़ीं वो हैं निहार पांड्या। दोनों की मुलाकात एक एक्टिंग स्कूल में हुई और यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। एक वेबसाइट के अनुसार उस वक्त दीपिका निहार के साथ लिव इन में रह रहीं थीं। दीपिका उस वक्त इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने की तैयारी कर रही थीं और मॉडलिंग में भी हाथ आजमा रही थीं। लेकिन तीन साल के अफेयर के बाद वो वक्त भी आया जब दोनों का ब्रेक-अप हो गया।
दीपिका और उपेन पटेल के बीच अफेयर
निहार पांड्या के बाद दीपिका का नाम एक्टर उपेन पटेल के साथ भी जुड़ा। वो बात अलग है कि ये रोमांस सिर्फ कुछ वक्त के लिए ही रहा।
दीपिका और युवराज के बीच अफेयर
फिर दीपिका की जिंदगी में एंट्री मारी क्रिकेटर और लाखों दिलों की धडक़न युवराज सिंह ने। युवराज और दीपिका का रिलेशन भी ज्यादा लंबा नहीं चला और कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए। दोनों को साथ में कई जगह घूमते हुए भी देखा गया था।
दीपिका और महेंद्र सिंह धोनी के बीच अफेयर
कहा जाता है कि युवराज से पहले दीपिका क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को डेट कर रही थीं। परन्तु बीच में ही युवराज की एंट्री हो गई जिससे धोनी कुछ नहीं कर पाए। और इस तरह युवराज और दीपिका की नजदीकियों की वजह से धोनी ने दीपिका से दूरी बना ली और रिश्ता तोड़ लिया।
दीपिका और सिद्धार्थ माल्या के बीच अफेयर
विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी दीपिका का काफी लंबा चौड़ा अफेयर रहा। दोनों को अक्सर साथ घूमते और पार्टी करते हुए देखा जाता। खबरें तो यहां तक आईं कि सिद्धार्थ माल्या ने दीपिका को एक फ्लैट भी गिफ्ट किया। दीपिका सिद्धार्थ के प्यार में इस कदर पागल थीं कि माल्या की हर किंगफिशर पार्टी और फैशन शो में वो नजर आती थीं। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था क्योंकि इन दोनों का रिलेशन भी ज्यादा नहीं चला और अलग हो गए।
दीपिका और रणबीर कपूर के बीच अफेयर
जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि दीपिका और रणबीर कपूर का लम्बा अफेयर रहा है। इस दौरान दोनों ने अपने रिलेशन को कभी छिपाया नहीं तो वहीं ब्रेक-अप के बाद दीपिका पादुकोण के करियर पर रिश्ता टूटने का गहरा प्रभाव पड़ा था। परन्तु वक्त के साथ-साथ सब कुछ ठीक हो गया।
दीपिका और रणबीर सिंह के बीच अफेयर
बता दें कि वर्तमान में दीपिका का अफेयर रणबीर सिंह के साथ है, आये दिन दोनों की खबरे सुर्खियों में रहती है। इसके अलावा कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दोनों लिव-इन में रह रहे है। लेकिन न तो दीपिका और न ही कभी रणवीर ने पब्लिकली अपने अफेयर की बात स्वीकार की।
The post इन 7 सितारों के साथ रहा है दीपिका पादुकोण को अफेयर appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2xYDuS7
Comments
Post a Comment