sss

; //]]>

7वां वेतन आयोग : राजस्थान कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सीएम ने की घोषणा

7th pay commission Rajasthan latest news : 7वां वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे राजस्थान सरकार के कर्मियों को आखिरकार ​दिवाली का तोहफा मिल ही गया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को ही इसकी घोषणा की। राजस्थान सरकार के करीब 12 लाख कर्मचारियों व पेंशनर्स की सैलेरी और पेंशन में अब बढ़ोतरी होगी। राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ वेतन अक्टूबर से ही मिलेगा।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा—मैंने साल 2017—18 के बजट की घोषणा करते समय कहा था कि राज्य में 7वां वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाएगा। मुझे खुशी हो रही है यह बताते हुए कि हम इसे अक्टूबर से ही लागू करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही तमिलनाडु सरकार ने भी 7वां वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जबकि न्यूनतम वेतन 15700 रुपए पर फिक्स किया है।

आपको बता दें कि पिछले साल 28 जून को ही केंद्रीय कैबिनेट ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को हरी झंडी दिखाई थी। इसके तहत न्यूनतम वेतन को 7000 रुपए से बढ़ाकर 18000 रुपए प्रति माह किया गया था। वहीं बेसिक पे में 14.27 प्रतिशत की हाइक की सिफारिश 7वां वेतन आयोग की ओर से की गई थी।

The post 7वां वेतन आयोग : राजस्थान कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सीएम ने की घोषणा appeared first on Times Bull.



from Times Bull http://ift.tt/2hLV2Wq

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop