sss

; //]]>

7.58 लाख कॉलेज शिक्षकों को मोदी सरकार का बंपर तोहफा - Khabar NonStop

university teachers नई दिल्ली। मोदी सरकार ने दिवाली से पहले सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शिक्षकों को विशेष तोहफा दिया है। कैबिनेट बैठक के बाद HRD मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों का फायदा मिलेगा। मोदी सरकार के इस फैसले से करीब 7.58 लाख शिक्षकों को फायदा मिलेगा।

विरोध के बाद घट सकता है दिल्ली मेट्रो का किराया

7.58 लाख शिक्षकों को मिलेगा फायदा

प्रकाश जावडेकर ने कैबिनेट के फैसले पर बोलते हुए कहा कि कैबिनेट ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी और UGC फंडेड कॉलेजों को सातवें वेतन आयोग का फायदा देने का फैसला किया है। इन सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में करीब 7.58 लाख शिक्षक काम करते हैं।

जेटली से मुलाकात के बाद मुकुल रॉय ने तृणमूल कांग्रेस से दिया इस्तीफा

केंद्र सरकार पर 9800 करोड़ का भार

सेंट्रल यूनिवर्सिटी और IIT जैसे 213 संस्थानों को केंद्र सरकार 100 फीसदी फाइनेंस करती है। यहां करीब 58 हजार शिक्षक काम करते हैं जिनकों इस फैसले से लाभ मिलेगा। इसके अलावा 329 स्टेट यूनिवर्सिटी और 12 हजार 912 कॉलेजों के करीब 7 लाख शिक्षकों को भी इसका लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार राज्यों पर जो अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ेगा उसका वहन भी करेगी। इस फैसले से केंद्र सरकार पर 9 हजार 800 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hBjHwV

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop