अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 74 की मौत - Khabar NonStop
अफगानिस्तान में पुलिस और सैन्य बलों को निशाना बनाकर किए गए दो आत्मघाती हमलों में करीब 74 लोग मारे गए। जबकि 170 अन्य लोग घायल हो गए। इस हमले में 5 आतंकी भी मारे गए है। देश में मुश्किल स्थिति से गुजर रहे सुरक्षाबलों पर यह बड़ा हमला है।
पाकिस्तान इकॉनमी डूबने के कागार पर, सेना-सरकार आमने-सामने
इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। गृह मंत्रालय के अनुसार एक हमला पक्तिया प्रांत के गारदेज शहर में किया गया जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई और 158 लग घायल हो गए। वहीं दूसरा हमला पड़ोसी प्रांत गजनी में किया गया जहां 25 सुरक्षाकमियों की मौत हो गई और 10 अन्य जख्मी हो गए।
पाकिस्तान में हो रहा अल्पसंख्यकों पर जुल्म, देखें विडियो
पक्तिया गर्वनर कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि हमले में हताहत हुए ज्यादातर नागरिक हैं जो अपना पासपोर्ट और पहचान पत्र लेने के लिए मुख्यालय आए थे। अधिकारियों के मुताबिक आत्मघाती हमलावरों और सुरक्षाकर्मियों के बीच करीब 5 घंटे तक मुठभेड़ चली। जिसमें 5 आतंकी मारे गए।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hOckCo
Comments
Post a Comment