रोडवेज की 70 बसों का बदलेगा घर - Khabar NonStop
मेरठ। एनजीटी के आदेशों का ऐसा असर हुआ है कि रोडवेज की 70 बसों का घर ही बदल जाएगा। यानी मेरठ के सोहराब बस डिपो, भैंसाली बस अड्डे, बागपत, बड़ौत, गढ़ डिपो की 70 बसों को एनसीआर से बाहर आने वाले प्रदेश के दूसरे डिपो में भेज दिया जाएगा।
बुलंदशहर: धूम-धाम से मनाया गया छठ पर्व
जानें पूरा मामला
दरअसल एनजीटी यानी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने आरटीओ को एनसीआर में दस या दस साल से अधिक हो चुकी पुरानी बसों की फिटनेस नहीं करने के आदेश कर दिए है। जिसके चलते एनसीआर में आने वाले बस डिपो से संचालित बसों की फिटनेस नहीं हो पा रही है और इसकी वजह से वो सड़कों पर नहीं दौड़ पाएंगी। इससे बचने के लिए रोडवेज ने दस या दस साल पुरानी बसों का रजिस्ट्रेशन एनसीआर से बाहर के जिलों के आरटीओ में रजिस्टर्ड कराने का निर्णय लिया है।
एनसीआर के बाहर जायेगी ये बसें
ये बसे एनसीआर से बाहर आने वाले जिलों के विभिन्न डिपों में भेज दी जाएंगी, ताकी ये बसें भी सड़कों पर दौड़ सकें। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एस.के. बैनर्जी ने बताया कि बसों को 10 दिन में अन्य जिलों में भेज दिया जाएगा और जिनके बदले नई बसें उन डिपो से मंगा ली जाएंगी या विभाग नई बसों की व्यवस्था करेगा ताकि एनसीआर के किसी भी डिपो में बसों की किल्लत न हो। बता दें कि एनसीआर में प्रदूषण की रोकथाम के लिए एनजीटी ने डीजल से चलने वाले दस या दस साल से पुराने वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगाया है।
ब्रहमपुरी में स्कूल शिक्षिका की गोली मारकर हत्या
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hdDK5e
Comments
Post a Comment