दहेज़ के लिए 7 माह गर्भवती पत्नी की जमकर की पिटाई, मौत - Khabar NonStop
बुलंदशहर में एक पति ने दहेज के लालच में अपनी 7 माह गर्भवती पत्नी की लाठी से जमकर पिटाई की। पिटाई से गम्भीर रुप से घायल हुई गर्भवती महिल की मौत हो गई। जब इस बात की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को हुई तो उन्होने ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों की तहरीर पर पति समेत ससुरालियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
दहेज की खातिर नवविवाहिता को मारा
मामला बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गफ्फूरगढ़ी गांव का है। बुलंदशहर कोतवाली देहात के दौलतगढ़ की रहने वाली कुंती की शादी एक वर्ष पूर्व सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गफ्फरगढ़ी निवासी सुमित के साथ के साथ हुई थी। बता दें कि, शादी के बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग के लिए ससुरालीजन कुंती को प्रताड़ित करते थे। कुंती ने इस बात की शिकायत अपने परिजनो से की, लेकिन पारिवारिक मामले के कारण उन्होंने कोतवाली में शिकायत नहीं की। बता दें कि कुंती सात माह के गर्भ से थी। आज सुबह पड़ोसियों ने कुंती के परिजनो को सूचना दी कि कुंती की मौत हो गई हैं। कुंती की मौत की सूचना पर परिजनो कुंती की ससुराल पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे। चोट के निशान देखकर मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सिकन्द्रबाद पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है कि इस दौरान मायके पक्ष ने जमकर हंगामा करते हुए ससुरालियों से मारपीट भी की। जिस पर आनन फानन पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच करते हुए कब्जे में लिया। पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों की तहरीर पर पति समेत ससुरालियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
दहेज के लिए बहु को किया आग के हवाले, मौत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y3zLTf
Comments
Post a Comment